फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   300 ration kits sent to Punjab for distribution among flood victims

Sirsa News: 300 राशन किट बाढ़ पीड़ितों में बांटने के लिए पंजाब पहुंचाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
300 ration kits sent to Punjab for distribution among flood victims
डबवाली।राशन सामग्री ले जाते हुए सामाजिक संस्था अपने के सदस्य। संस्था
डबवाली। पंजाब के कई जिले बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं। ऐसी स्थिति में मंगलवार को डबवाली की सामाजिक संस्था अपने ने जालंधर जिले के उपमंडल शाहकोट के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई। संस्था ने 300 परिवारों के लिए राशन सामग्री व कपड़े आदि सामान भेजा है। संस्था के प्रोजेक्ट इंचार्ज सुमित भारती ने बताया कि शाहकोट उपमंडल के गांव बाढ़ प्रभावित हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त सिरसा के जरिये शाहकोट प्रशासन से संपर्क हुआ था। प्रशासन ने राशन सामग्री की मांग की थी। इस पर संस्था अपने ने 24 घंटे के भीतर क्राउड फंडिंग के जरिये 300 परिवारों के लिए राशन सामग्री की किट तैयार की। किट में पांच किलो गेहूं आटा, एक किलोग्राम चावल, एक किलोग्राम दाल, एक किलोग्राम नमक, एक किलोग्राम चीनी, 100 ग्राम चाय पत्ती, एक लीटर सरसों तेल, आधा किलोग्राम सूखा दूध, दो पैकेट बिस्कुट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को संस्था के सदस्य सुभाष गुप्ता, अंग्रेज सिंह सग्गू, आशु ग्रोवर, बंटी भंगू, रवि बिश्नोई पर आधारित टीम 300 परिवारों के लिए किट करके शाहकोट पहुंची। उक्त राशन सामग्री को प्रशासन को सौंपा गया। डबवाली से राशन सामग्री रवाना करते समय मौके पर नवदीप चलाना, कर्ण अरोड़ा, राजकुमार गिरधर, लविश कक्कड़, पवन वर्मा, विक्की मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा अग्रवाल संगठन ने बढ़ाए हाथ

शाहकोट प्रशासन के अनुसार उपमंडल में 196 गांव है। 56 गांवों में ज्यादा पानी है। 10 से 12 गांव ऐसे हैं, यहां हालात बदतर हैं। बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उनके रहने के लिए अस्थायी घर बनाने के लिए तिरपाल की जरूरत है। प्रशासन की मांग को देखते हुए डबवाली के युवा अग्रवाल संगठन ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। संगठन के प्रधान राजीव बांसल रिंकू ने बताया कि दिल्ली से वाटर प्रूफ 150 तिरपाल मंगवाई गई हैं। इसके अतिरिक्त 500 कैन पानी (एक कैन में पांच लीटर पानी) शाहकोट पहुंचाया जाएगा। रवि बिश्नोई ने आरओ पानी की निशुल्क सेवा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed