{"_id":"08bcdeab2e5ebb1335118c10b38753ea","slug":"30-poles-broken-by-storms-jam-stranded-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी से टूटे 30 खंभे, जाम में फंसे वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी से टूटे 30 खंभे, जाम में फंसे वाहन
sirsa
Updated Fri, 13 Jun 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने व बिजली के तार लटक जाने से गांव मौजू की ढाणी में 3 किलोमीटर लंबा जाम घंटों तक लगा रहा, वहीं, शहर की सिरसा रोड पर गीले खंभे के निकट खेल रही 5 वर्षीय बालिका को खंभे से करंट लग गया। हालांकि उसकी हालत खतरे से पूरी तरह बाहर है।
दूसरी तरफ, टूटे पेड़ों की वन विभाग कोई सुध लेता, इससे पहले ही वन माफिया व ग्रामीण टूटे पेड़ों को काट-काटकर अपने घरों को ले गए। बारिश 11 बजे तेज आंधी के साथ शुरू हुई थी। आंधी व बरसात का यह दौर रात्रि 3 बजे तक जारी रहा। इसे गांव मौजू की ढाणी, धौलपालिया, ढाणी साधा सिंह, ढाणी तलवाड़ा खुर्द सहित कई गांवों में बिजली के 30 पोल टूटकर गिर गए। बिजली विभाग ने एहतियात के तौर पर तुरंत टूटे खंभों में बिजली सप्लाई बंद कर दी। इससे गांवों व शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई, परंतु विभाग के कर्मचारियों ने जल्द ही टूटे खंभों की सप्लाई को छोड़कर बाकी सप्लाई चालू करके लोगों को राहत प्रदान की।
शहर से तलवाड़ा की ओर जाने वाली सड़क पर गांव मौजू की ढाणी के नजदीक कई विद्युत पोल और पेड़ टूट गए। इससे ट्रकों के काफिले समेत सैकड़ों वाहन सड़क के बीचोंबीच फंस गए। बिजली के तार टूटने के भय से ट्रक व अन्य वाहन चालक अपने वाहनों से बाहर आकर सड़क पर खड़े होकर काफी देर तक बरसात में भीगते रहे। सड़कों के बीचोंबीच पड़े पेड़ों के कारण सुबह 8 बजे तक वाहन चालक बीच सड़क फंसे दिखाई दिए। वन विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर न पहुंचने का फायदा कई लोगों ने नाजायज रूप से भी उठाया तथा उन पेड़ों की कई टहनियों को काट लिया, जिनकी एकाध टहनी आंधी में टूटी थी। लोग बैलगाड़ियों, घोड़ा गाड़ी, ऊंट गाड़ी के साथ-साथ सिर पर लकड़ियों का ढेर उठाकर ले जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ विकास ठकराल ने बताया कि विभिन्न गांवों से 30 विद्युत पोल टूटने की खबर मिली है। मौके पर कर्मचारियों को भेज दिया गया है। सभी टूटे खंभों की सप्लाई काटकर मैन सप्लाई शुरू कर दी गई है ताकि गर्मी के इस मौसम में लोगों को परेशानी न हो। सभी खंभों को बदलने और तार दुरुस्त करने में 6 दिन का समय लग जाएगा।