{"_id":"66ccd2299e73e55f2607cb64","slug":"30-beds-reserved-in-hospitals-for-dengue-and-malaria-sirsa-news-c-128-1-slko1008-124788-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डेंगू और मलेरिया के लिए अस्पतालों में 30 बेड आरक्षित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डेंगू और मलेरिया के लिए अस्पतालों में 30 बेड आरक्षित किए
Tue, 27 Aug 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
खैरपुर में डेंगू को लेकर सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मच्छरों पर नियंत्रण के लिए अब स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। डेंगू और मलेरिया को रोकने के लिए विभाग मच्छर रोधी अभियान चला रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और मलेरिया रोगियों के उपचार के लिए अस्पतालों में 30 बेड आरक्षित किए हैं।
लोगों को डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के 55 दल शहर में सक्रिय हैं। इन टीमों ने सोमवार को शहर की फ्रेंड्स कॉलोनी, परशुरामनगर, भगतनगर और खैरपुर इलाकों में अभियान चलाया। यह टीमें घर-घर जाकर लोगों को दोनों बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक कर रहीं हैं।
विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही और मच्छरों के लारवा की जांच कर रही है। घरों में लारवा मिलने पर लोगों को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग दोनों बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए घरों और दुकानों में जाकर जांच कर रहा है। इस दल में मेडिकल ऑफिसर, लैब तकनीशियन और एमपीएचडब्ल्यू को शामिल किया गया है। नागरिक अस्पताल में डेंगू और मलेरिया का कोई मरीज नहीं आया है। पिछले दिनों डेंगू के चार संदिग्ध मरीज मिले थे जिनको इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सीएचसी और पीएचसी में होगा इलाज
डेंगू और मलेरिया के मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल, गांवों में बने सीएचसी, पीएचसी केंद्रों में डेंगू और मलेरिया के मरीजों का निशुल्क जांच, उपचार किया जाएगा। इसमें मरीज को स्वास्थ्य से जुड़ी सभी सुविधा दी जाएगी। मरीजों के घरों में जाकर छिड़काव आदि किया जाएगा। जिले के सभी पीएचसी और सीएचसी में मलेरियां, डेंगू के मरीजों के लिए बेड आरक्षित किए जा रहे हैं।
दो कोट :
जिले में मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए प्रबंध किए जा रहे हैं। लोगों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है। ताकि मलेरिया और डेंगू की बीमारी से बचाव किया जा सके। मलेरिया और डेंगू के मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाकर जिले में 30 बेडों की व्यवस्था की गई है। अगर किसी व्यक्ति को बुखार हो जाता है तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला नागरिक अस्पताल में जांच करवाएं। -डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। पीएचसी और सीएचसी के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। लापरवाही मिलने पर जिले में रोजाना करीब 400 लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। -डाॅ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सिरसा।