फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 youngsters body cremated

Sirsa News: तीनों दोस्तों के शव गांव पहुंचे तो पसरा मातम, दो घरों के बुझे चिराग

Sun, 22 Feb 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 22 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
3 youngsters body cremated
 मृतक कृष्ण के घर के बाहर खड़ी एंबुलेंस व लोगों की भीड़। संवाद
- पिता खेतों से लौटे तो घर के बाहर से ही बाइक लेकर चला गया राजबीर उर्फ राजू, दोस्तों को भी साथ लेकर जा रहा था शनि मंदिर
विज्ञापन

- पुलिस ने तीनों शवों का करवाया पोस्टमार्टम, ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर प्राथमिकी दर्ज
फोटो -- 22 से 28
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव आठ बुर्जी में तीन किशोर दोस्तों की मौत से मातम पसरा रहा। दो घरों के चिराग बुझ गए। हादसे में मृत तीनों किशोरों का रविवार शाम को अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर ट्रैक्टर चालक पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गांव में एक माह में दूसरी बार ट्रैक्टर ट्राॅली में पीछे से बाइक टकराने से युवाओं की मौत हुई है। 10 दिन पहले भी इसी तरह के हादसे में गांव के दो युवकों की मौत हुई थी। वे मजदूरी कर घर लौट रहे थे। उनकी बाइक भी ट्रैक्टर ट्राॅली में पीछे से टकरा गई थी। उस हादसे को अभी गांव के लोग भूल भी नहीं पाए थे कि शनिवार को हुए हादसे में तीन किशोरों की जान चली गई।
विज्ञापन

मृतक राजबीर उर्फ राजू के परिजनों ने बताया कि मूल रूप से उनका परिवार गांव भड़ोलियावाली का रहने वाला है। राजू की आठ बुर्जी में ननिहाल है। वह दो-तीन महीनों से ननिहाल में ही परिवार के साथ रह रहा था। यहां पर परिजनों ने जमीन भी हिस्से पर ली हुई है। परिजनों के अनुसार, राजू के पिता बाबू सिंह खेतों में काम कर शाम सात बजे के आसपास पहुंचे थे। 13 वर्षीय राजू ने अपने पिता को घर के बाहर ही रोक लिया और उनकी बाइक लेकर चला गया था। कहां जा रहा है। इसके बारे में उसने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार को वह शनि मंदिर जाता था। इसलिए अपने दोस्त 16 वर्षीय कर्ण पुत्र बलदेव व 16 वर्षीय कृष्ण पुत्र संजय को प्रसाद लेने के लिए साथ ले गया। वे बाइक लेकर गांव से महज 800 मीटर दूर ही पहुंचे थे कि बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि आसपास के खेतों में बनीं ढाणियों तक लोगों को आवाज सुनाई दी। लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो तीनों किशोर सड़क पर पड़े थे। सिर में चोट लगने से दो किशोरों कर्ण और कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई थी।
इसके बाद लोगों ने डायल 112 पर फोन किया तो पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सबसे पहले गंभीर रूप से घायल राजू को रानियां सीएचसी में ले जाया गया। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों किशोरों के शवों को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
थाना प्रभारी गुरमिंदर सिंह ने बताया मृतक कृष्ण के पिता संजय के बयानों के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ट्रैक्टर ट्रॉली साइड में लगाकर चालक कर रहा था शौच
ग्रामीणों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक सेलर से निकलने वाली राख अपनी ट्रॉली में भरकर लाया था। आठ बुर्जी में किसी किसान ने राख मंगवाई थी। किसान के खेत में ट्रॉली खाली कर वह रानियां लौट रहा था। इस दौरान गांव से बाहर निकलकर सड़क पर एक किनारे अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर वह शौच करने लगा। इस दौरान बाइक खड़ी ट्राॅली में जा टकराई। हादसा होने के बाद चालक मौके से भाग गया।
पढ़ाई छोड़कर राजू कर रहा था काम
परिजनों के अनुसार, राजू 13 साल का था। उससे बड़ा उसका भाई और छोटी बहन है। राजू ने कुछ समय पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। वह खेतों में मजदूरी करता था। कर्ण और कृष्ण उसके बचपन के दोस्त थे।
पिता को खाना देकर लौटा था कृष्ण
ग्रामीणों के अनुसार, कृष्ण तीन भाई बहन हैं। उसकी दो बहनें हैं। वह इकलौता था। वही अपने माता-पिता का सहारा था। उसके पिता 20 साल पहले बिहार से गांव आठ बुर्जी में आए थे। कृष्ण मजदूरी करने के साथ ही 10वीं की पढ़ाई भी कर रहा था। उसके पिता खेतों में मजदूरी करते थे। कृष्ण पिता के साथ मजदूरी करने भी जाता था। शनिवार को वह अपने पिता को खेत में खाना देकर आया था। इसके बाद अपने दोस्तों के साथ चला गया।

नौवीं में पढ़ रहा था कर्ण
परिजनों के अनुसार, कर्ण तीन भाई बहन हैं। उसकी दो बहनें हैं। पिता मजदूरी करते हैं। कर्ण सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। कर्ण पढ़ाई कर नौकरी करना चाहता था।
कोट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed