{"_id":"67c9dd8205e38398ae0b9f67","slug":"3-masked-miscreants-chased-a-biker-and-looted-50-thousand-rupees-from-him-sirsa-news-c-128-1-svns1027-134304-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नकाबपोश 3 बदमाशों ने पीछा कर बाइक सवार से 50 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नकाबपोश 3 बदमाशों ने पीछा कर बाइक सवार से 50 हजार रुपये लूटे
Thu, 06 Mar 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोड़ी। सरदूलगढ़ से गांव मत्तड़ लौट रहे बाइक सवार युवक को नकाबपोश तीन बदमाश 50 हजार रुपये लूटकर भाग गए। रोड़ी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में गांव मत्तड़ निवासी राम सिंह ने बताया कि वह सरदूलगढ़ में दुकान पर काम करता है। 3 मार्च की रात करीब 8 बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर सरदूलगढ़ से घर आ रहा था। गांव से थोड़ी दूरी पर उसके पीछे से नकाबपोश तीन बदमाश अपनी बाइक पर सवार होकर आए। बदमाशों ने उसे रोक कर मारपीट की और 50 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद उसे धक्का मार गिरा दिया और भाग गए। उसने बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन वे गांव लहंगेवाला से होकर पंजाब के गांव झंडा की तरफ भाग गए। इसके बाद वह घर आ गया और वारदात की सूचना गांव के सरपंच को दी।
राम सिंह ने बताया कि उक्त रुपये वह अपने दोस्त दीपक कुमार से लेकर आया था। रोड़ी थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।