फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 hours electric cut today

Sirsa News: शहर के कई क्षेत्रों में आज 3 घंटे तक बाधित रहेगी बिजली

Tue, 04 Aug 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 04 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
3 hours electric cut today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। 33 केवी बिजलीघर में रखरखाव कार्य के कारण मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
बिजली निगम के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड फीडर से जुड़े हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सद्भावना मार्ग, सी ब्लॉक, ई ब्लॉक, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भूपेंद्र गैस एजेंसी के आसपास का क्षेत्र तथा सिरसा क्लब से स्वास्तिक धर्मकांटा तक मुख्य मार्ग में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

शिव चौक फीडर के अंतर्गत शिव चौक, सूरतगढ़िया बाजार, रोडी बाजार और सर्कुलर रोड क्षेत्र में भी निर्धारित समय के दौरान बिजली बंद रहेगी।
इसी प्रकार, सदर गेट फीडर से जुड़े हुडा कॉम्प्लेक्स, सुभाष बस्ती, आर्य समाज रोड और रेलवे ग्राउंड क्षेत्र जबकि गीता भवन फीडर से जुड़े गली फैशन कैंप तथा सदर बाजार में भी सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के एक्सईएन धीरज कुमार ने बताया कि 33 केवी बिजलीघर में आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed