फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 girls missing from the district under suspicious circumstances

Sirsa News: जिले से संदिग्ध परिस्थितियों में 3 लड़कियां लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
3 girls missing from the district under suspicious circumstances
सिरसा। जिले में विभिन्न स्थानों से तीन लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने लापता लड़कियों के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरनाला रोड स्थित एक कॉलोनी से एक 23 वर्षीय युवती लापता हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता का कहना है कि 27 फरवरी की दोपहर उसकी छोटी बेटी घर से बाहर गई थी, लेकिन वह नहीं लौटी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

वहीं, जिले के एक गांव युवती लापता हो गई। चोपटा थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी की रपट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में घरवालों का कहना है कि 27 फरवरी की रात को उनकी बेटी लापता हो गई। उन्होंने अपने स्तर पर बेटी की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रानियां से 27 वर्षीय युवती लापता हो गई है। युवती के घरवालों ने शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी सुबह करीब 11 बजे घर से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। घरवालों ने शुरू में अपने स्तर पर उसकी तलाश की परंतु उसका कुछ पता नहीं चला। घरवालों ने पुलिस को बताया है कि किसी ने उसकी बेटी को छुपा लिया है। जल्द उसकी तलाश की जाए। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द लापता युवतियों की तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed