फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 crore 96 lakh dues of private schools of the district on directorate, education department wrote letter asking for amount

निदेशालय पर जिले के निजी स्कूलों का 3 करोड़ 90 लाख बकाया, शिक्षा विभाग ने पत्र लिख मांगी राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
3 crore 96 lakh dues of private schools of the district on directorate, education department wrote letter asking for amount
सिरसा। निजी स्कूलों में नियम 134ए के अंतर्गत शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों का फीस भुगतान के लिए निदेशालय पर 3 करोड़ 96 लाख 91 हजार रुपये की अदायगी बकाया है। जिससे लेकर शिक्षा विभाग ने निदेशालय को पत्र लिख राशि के भुगतान करने की मांग की है। फीस भुगतान ना होने के चलते निजी स्कूल संचालक नियम 134ए के तहत इस बार विद्यार्थियों को दाखिला देने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के निजी स्कूलों में शिक्षा के अधिकार के तहत नियम 134ए में दाखिला विद्यार्थियों की फीस की अदायगी निदेशालय द्वारा पिछले छह साल से पूरी तरह भुगतान नहीं किया गया है। जिले के करीब 240 निजी स्कूलों में नियम 134ए के तहत करीब 2300 से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिनकी सत्र 2015-16 से लेकर 2020-21 सत्र की करीब 3 करोड़ 96 लाख 91 हजार रुपये की राशि अभी निदेशालय पर बकाया है। निजी स्कूल संचालक फीस का भुगतान ना होने पर शिकायत भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पोर्टल पर स्कूल खातों की बजाएं पर्सनल खाते किया है अपलोड
निदेशालय द्वारा निजी स्कूलों केे नियम 134ए के तहत भुगतान की जाने वाले राशि के लिए पोर्टल पर स्कूल खाते अपलोड करने की हिदायत दी थी। लेकिन निजी स्कूल संचालकों द्वारा निर्देशों की ओर ध्यान ना दे करीब 12 स्कूलों द्वारा खाता अपडेट तक नहीं किया गया। जिसके कारण फीस का भुगतान कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- वर्ष, मांग की गई राशि, निदेशालय से प्राप्त राशि, खर्च की गई राशि
-- 2015-16, 1170200, 2335200, 1177200
-- 2016-17, 3678000,0,0
-- 2017-18, 5857600, 0,0
-- 2018-19, 12710800, 10000000,10000000
-- 2019-20, 16806000,3745200, 3745200
-- 2020-21, 1436500, 0,0
-- कुल बकाया राशि का भुगतान 3 करोड़ 96 लाख 91 हजार 40 रुपये।
निजी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की फीस के बकाया भुगतान के लिए निदेशालय को पत्र लिख अवगत करवा गया है। जो राशि निदेशालय से जारी की गई थी उसे स्कूलों के खातों में डाल दिया है।
-आत्मप्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा। फोटो है शेयर में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed