{"_id":"69cec299842536bb310a74da","slug":"3-arrested-with-heroine-sirsa-news-c-128-1-sir1002-155828-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 03 Apr 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। सीआईए स्टाफ डबवाली व एएनसी स्टाफ डबवाली ने नशा तस्करी मामले में अलग-अलग मामलों में 12.290 ग्राम हेरोइन के साथ तीन आरोपियों मक्खन सिंह, संदीप कुमार और बृजमोहन को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली, सब-इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि 1 अप्रैल को एएसआई पालाराम पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। वे गांव चोरमार खेड़ा से गांव जगमालवाली की तरफ जा रहे थे। इस दौरान गांव चोरमार खेड़ा में गली नंबर-8 के नजदीक टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मक्खन सिंह निवासी चोरमार खेड़ा बताया। तलाशी में उसके पास से 6.170 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना ओढ़ां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एक अन्य मामले में प्रभारी एएनसी स्टाफ डबवाली सहायक उप निरीक्षक रणजोध सिंह ने बताया कि एक अप्रैल को एएसआई राजेंद्र प्रसाद टीम के साथ गश्त पर थे। वे अबुबशहर से चौटाला की तरफ जा रहे थे। नहर पुल गांव अबूबशहर के पास शक के आधार पर एक युवक का पीछा कर काबू किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संदीप कुमार निवासी गांव अबुबशहर बताया। उसके पास से 6.120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
एएनसी टीम को आरोपी संदीप ने पूछताछ में बताया कि वह हेरोइन बृजमोहन उर्फ मोनू बिश्नोई निवासी गांव अबुबशहर से लाया था। टीम ने दबिश देकर सप्लायर बृजमोहन को भी गिरफ्तार कर लिया।