Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 arrested in 2 murder

Sirsa News: गांव कालांवाली में जमीन विवाद में युवक की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 07 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
3 arrested in 2 murder
सीआईए स्टाफ कालांवाली व थाना कालांवाली की संयुक्त पुलिस टीमों की बड़ी सफलता
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की रंजिश में हरि सिंह हत्याकांड के मामले में एक माह से फरार चल रहे दो आरोपी काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली पुलिस ने हत्या के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में वारदात से जुड़े वाहन और हथियार भी बरामद किए गए हैं। उप पुलिस अधीक्षक ललित कुमार ने थाना कालांवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा किया।
पहला मामला कालांवाली क्षेत्र में पारिवारिक जमीन विवाद से जुड़ा है। इसमें कांग्रेसी नेता लवप्रीत सिंह की हत्या कर दी गई थी। उनके पिता पर भी हमला किया गया था। शिकायतकर्ता नाजम सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमें बनाई गईं।
विज्ञापन

सीआईए कालांवाली प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह और थाना कालांवाली प्रभारी निरीक्षक देवीलाल की संयुक्त टीमों ने दबिश दी। उन्होंने तीन आरोपियों गुरलाल सिंह, गुरचरण सिंह और तरसेम सिंह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त गाड़ी, एक कुल्हाड़ी, लाठी और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। इससे वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण तथ्यों की गहन पूछताछ हो सकेगी।
मामले में वांछित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पंचायत चुनाव की रंजिश में हत्या
डीएसपी ललित कुमार ने दूसरे मामले की जानकारी दी। यह मामला गांव तिलोकेवाला में हरि सिंह की हत्या से संबंधित है। 28 सितंबर 2026 को दादू रोड पर धर्मपुरा निवासी हरि सिंह की हत्या हुई थी। उनके भाई गुरपाल सिंह पर भी हमला कर घायल किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि यह वारदात वर्ष 2022 के पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश के कारण हुई। घटना के बाद से दो आरोपी एक माह से फरार चल रहे थे। सीआईए कालांवाली और थाना कालांवाली की संयुक्त टीमों ने उन्हें गिरफ्तार किया।

सरपंच और पंच गिरफ्तार, हथियार बरामद
पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों सरपंच कुलदीप सिंह और पंच प्रकट सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनका रिमांड हासिल कर निशानदेही पर कार्रवाई की। उनकी निशानदेही पर दो अवैध 32 बोर पिस्तौल बरामद की गईं। एक जिंदा कारतूस 32 बोर भी मिला है। इसके साथ ही एक लाइसेंसी दोनाली 12 बोर बंदूक भी बरामद हुई। पुलिस ने घटनास्थल से शिकायतकर्ता की क्षतिग्रस्त गाड़ी भी बरामद की है। आरोपियों की दो गाड़ियां, एक जिंदा कारतूस और एक गोली का सिक्का पहले ही मिल चुका है। आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस की गहन जांच जारी
डीएसपी ललित कुमार ने कहा कि डबवाली पुलिस दोनों मामलों में साक्ष्य आधारित गहन जांच कर रही है। पुलिस टीमों की तत्परता से घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए गए। अभियोग दर्ज करने और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी में सफलता मिली। दोनों मामलों में शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई होगी। नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed