फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 accused arrest in car loot case

छीनी गई इनोवा बरामद, तीन आरोपी काबू

Sat, 08 Aug 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
3 accused arrest in car loot case
पुलिस गिरफ्त में इनोवा गाड़ी लूटने के तीनों आरोपी। - फोटो : Sirsa
कालांवाली (सिरसा)। जिले की सीआईए कालांवाली पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए 6 अगस्त को कालांवाली थाने के गांव तारूआना क्षेत्र से हथियारों के बल पर छीनी गई इनोवा गाड़ी की घटना को 48 घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में घटना के तीन आरोपियों को काबू कर छीनी गई इनोवा गाड़ी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

कालांवाली के डीएसपी नरसिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रवि सिंह निवासी माडी, हरजिंद्र उर्फ हैप्पी व हरप्रीत उर्फ गग्गू निवासी जग्गाराम तीर्थ जिला बठिंडा, पंजाब के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना को सुलझाने के लिए उपपुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक सिरसा डॉ. अरुण सिंह ने सीआईए कालांवाली व कालांवाली थाने की पुलिस टीमों का गठन किया था। सीआईए कालांवाली के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक प्रेम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के तीन आरोपियों को पंजाब के गांव जग्गाराम तीर्थ जिला बठिंडा क्षेत्र से काबू कर छीनी गई इनोवा गाड़ी बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के दौरान अन्य आपराधिक वारदातों के बारे में खुलासा हो सकता है। डीएसपी नरसिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान वारदात में प्रयुक्त हथियार व वाहन बरामद किए जाएंगे। बता दें कि जिला मानसा के गांव गग्गोवाल निवासी ज्ञान चंद गांव तारूआना क्षेत्र में नहर किनारे अपनी इनोवा गाड़ी को खड़ी कर नहर में नहा रहा था। उसी दौरान मोटरसाइकिल सवार चार युवक आए और हथियार के बल पर इनोवा गाड़ी को छीनकर मौका से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed