फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 accused abscond after taking a woman's jewelery after vashikaran, the incident was captured in CCTV camera, a woman was also included among the accused

Sirsa News: वशीकरण कर महिला के जेवर लेकर 3 आरोपी फरार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, आरोपियों के एक महिला भी शामिल

Thu, 26 Dec 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
3 accused abscond after taking a woman's jewelery after vashikaran, the incident was captured in CCTV camera, a woman was also included among the accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के नोहरिया बाजार में रहने वाली एक महिला पर वशीकरण कर तीन लोग सोने की बालियां व अंगूठी लेकर फरार हो गए। वारदात की अंजाम देने वालों के फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद गए है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

नोहरिया बाजार निवासी सुमन बुधवार को जैन स्कूल बाली गली में रस्म पगड़ी कार्यक्रम में गई थी। मस्जिद वाली गली में सुमन के पास एक महिला सहित तीन लोग आए। सुमन का कहना है कि महिला के साथ खड़े व्यक्ति ने उससे रेलवे स्टेशन जाने का रास्ता पूछा। सुमन ने रास्ता बताया तो महिला व व्यक्ति ने उसे बातों में उलझा लिया। इसके बाद महिला व व्यक्ति उससे बात करते हुए उसे रानियां रोड ले गए। यहां से उसे घंटाघर चौक ले आए। घंटाघर चौक पर व्यक्ति ने उससे कानों की बालियां व अंगूठी देने को कहा। सुमन का कहना है कि उसने बालियां व अंगूठी निकालकर उक्त व्यक्ति को दे दी। सुमन का कहना है कि कुछ देर बाद उसने अपने जेवर वापस मांगे, तो व्यक्ति ने गांठ लगा हुआ रुमाल उसे दे दिया और बोला कि ये ले आपके जेवर। सुमन का कहना है कि रुमाल में 10 गांठ लगी हुई थी। उसने सारी गांठ खोलकर देखा तो जेवर की जगह बिजली का प्लग था। यह देख वह हैरान रह गई। जब तक वह किसी को इस बारे में बताती, उक्त लोग गायब हो चुके थे।
विज्ञापन


----

बॉक्स

बाजारों में घूमाते रहे, वशीकरण ऐसा कि कुछ समझ नहीं आया

सुमन के पुत्र अमन का कहना है कि वशीकरण कर जेवर लूटने का यह मामला हैरान कर देने वाला है। उसकी मां पर उक्त लोगों ने ऐसा वशीकरण किया कि उसे कुछ समझ नहीं आया। उक्त लोग उसकी मां को अपने साथ बाजारों में घूमाते रहे। उसकी मां उनकी हर बात मानती गई। जिस बाजार में जेवर उतरवाए गए वह काफी भीड़ भाड़ वाला है। शहर थाना पुलिस का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त लोगों की जल्द से पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed