फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   29 kg doda poppy recovered from five youths traveling in car

Sirsa News: कार सवार पांच युवकों से 29 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद

Sat, 11 Jan 2025 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 11 Jan 2025 12:39 PM IST
विज्ञापन
29 kg doda poppy recovered from five youths traveling in car
 पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। 
रानियां। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम ने कार सवार पांच लोगों को 29 किलो 106 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। सभी आरोपी राजस्थान के चितौड़गढ़ से रानियां में सप्लाई करने के लिए डोडा पोस्त लेकर आए थे।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नरेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 8 रानियां, बलजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, मंगत सिंह तथा रवि सिंह निवासी थेड़ी मोहर सिंह थाना रानियां के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की पुलिस टीम चेकिंग के दौरान रानियां अनाज मंडी क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से आती एक कार दिखाई दी। कार सवार लोगों ने पुलिस को देखकर कार वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। कार मोड़ने के दौरान बंद हो गई और पुलिस की टीम ने भागकर कार को घेर लिया और कार सवार लोगों को काबू किया। कार की जांच में 29 किलो 106 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उक्त डोडा पोस्त राजस्थान के चित्तौड़गढ़ क्षेत्र से लाया गया था। पकड़े गए आरोपी उक्त डोडा पोस्त को रानियां क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत रानियां थाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान पकड़े गए आरोपियों से डोडा पोस्त तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed