फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   289 HIV infected people found in the district in 6 months, health department's concern increased

Sirsa News: जिले में 6 माह में 289 एचआईवी संक्रमित मिले, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

Tue, 09 Jul 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 09 Jul 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
289 HIV infected people found in the district in 6 months, health department's concern increased
क्षय रोग विभाग, नागरिक अस्पताल सिरसा।
सिरसा। जिले में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। जिसके साथ स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। इस साल भी अभी तक एचआइवी संक्रमितों की संख्या 289 तक पहुंच गई है। गौर लायक बात यह है कि पिछले पांच सालों में जहां हर साल एचआईवी संक्रमितों की संख्या 400 के करीब होती थी, वहीं इस बार मात्र 6 माह में ही आंकड़ा 289 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर लोगों को एचआईवी के प्रति जागरूक तो कर रहा है, लेकिन संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ना चौंकाने वाला है।
विज्ञापन

बता दें कि नागरिक अस्पताल की ओर से एचआईवी को लेकर लगातार जागरूकता अभियान और जांच शिविर लगाए जाते हैं। जिले में पिछले पांच साल में एचआईवी संक्रमितों का आंकड़ा 3079 पहुंच गया है। वहीं ये आंकड़ा साल दर साल बढ़ रहा है। पिछले पांच साल के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2019 में 939 संक्रमित थे जो अब तक वर्ष 2024 में 3079 मरीज हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिस तेजी से जिले में नशा बढ़ रहा है, उसी तेजी से एचआईवी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। क्योंकि नशे के पीड़ित युवा ग्रुप में संक्रमित सिरिंज का इस्तेमाल करते हैं। स्वास्थ्य विभाग भी मान रहा है कि अधिकतर युवाओं एचआईवी से इसलिए ही ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार है एचआईवी संक्रमित का ग्राफ

वर्ष 2019 में 939 संक्रमित मिले।

वर्ष 2020 में 1327 संक्रमित मिले।

वर्ष 2021 में 1884 संक्रमित मिले।

वर्ष 2022 में 2365 संक्रमित मिले।

वर्ष 2023 में 2790 संक्रमित मिले।
वर्ष जून माह 2024 तक 3079 संक्रमित मिले।


इस प्रकार फैलता है एचआईवी
असुरक्षित यौन संबंध से, एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने से, एचआईवी पीड़ित मां से उसके बच्चे को, एचआईवी संक्रमित नीडल या सिरिंज के प्रयोग से एचआईवी फैलता है।



जिले में एचआईवी की रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। समय समय पर जागरूकता कैंप, सेमिनार और नुक्कड़ नाटक आदि करवाए जा रहे हैं। जब तक जिले में नशे का चलन रहेगा और नशा पीड़ितों को आसानी से सब मिलेगा तो एचआईवी को रोकना आसान नहीं होगा। सबसे ज्यादा जो एचआईवी संक्रमित हैं, उनमें नशा करने वाले ज्यादा लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. गौरव भाटी, जिला नोडल अधिकारी, एचआईवी, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed