फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2869 liters of diesel recovered from pickup, driver under control Rajasthan was giving supply by buying diesel from Punjab at cheap price

Sirsa News: पिकअप से 2869 लीटर डीजल बरामद, चालक काबू, पंजाब से सस्ते दाम पर डीजल खरीदकर राजस्थान दे रहा था सप्लाई

Wed, 12 Apr 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 12 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
2869 liters of diesel recovered from pickup, driver under control Rajasthan was giving supply by buying diesel from Punjab at cheap price
पुलिस की ओर से पकड़े गए पिकअप में रखे गए तेल के ड्रम।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डिंग रोड के साथ लगते पंजाब के संघा क्षेत्र से सस्ते दामों में डीजल खरीदकर राजस्थान में अधिक रुपये में बेचा जा रहा है। बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने एक पिकअप चालक को प्लास्टिक के ड्रमों में 2869 लीटर डीजल सहित पकड़ा। डिंग थाना में शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार के उप निरीक्षक चन्द्रभान व खाद्य आपूर्ति विभाग सिरसा के उप निरीक्षक रूपेश गोयल ने डिंग रोड स्थित पतली डाबर पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान राजस्थान नंबर की एक पिकअप गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया। जांच के बाद पिकअप में प्लास्टिक के ड्रमों में 2869 लीटर डीजल पाया गया। पूछताछ में आरोपी पिकअप चालक श्योभगवान निवासी गांव झेदासर, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान ने बताया कि वह पंजाब के संघा बॉर्डर पर स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर राजस्थान जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed