फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   28 lakh quintals of wheat in the open, arrangement of tarpaulin shed

Sirsa News: 28 लाख क्विंटल गेहूं खुले में, तिरपाल न शेड की व्यवस्था

Tue, 02 May 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 02 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
28 lakh quintals of wheat in the open, arrangement of tarpaulin shed
कागदाना खरीद केंद्र में खुलें में पड़ा गेंहू का ढेर व गेंहू के भरे कटटे जो कि बारिश से भीग गए। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा, चोपटा। सिरसा में मंगलवार दोपहर बाद बूंदाबांदी व चोपटा क्षेत्र में हल्की बारिश से खुले में पड़ा गेहूं भीग गया। जिले में अभी 28 लाख क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है। मार्केट कमेटी ने आढ़तियों को तिरपाल की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं। लेकिन मंडियों में न तो तिरपाल की कोई व्यवस्था है और न ही शेड खाली हैं।
चोपटा क्षेत्र के गांव कागदाना स्थित गेहूं खरीद केंद्र पर खुले में पड़ा करीब 35 हजार क्विंटल गेहूं बारिश से भीग गया। गेहूं को भीगने से बचाने के लिए आढ़तियों को तिरपाल व कैरेट की व्यवस्था करनी होती है। कई जगह तो रेत में ही तिरपाल बिछाकर गेहूं को उतारा गया है, जिससे पानी भरने से गेहूं गलने की आशंका भी बढ़ गई है। कागदाना खरीद केंद्र पर अब तक 85312 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है, जिसमें 1 लाख बैग यानि 50 हजार क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। कागदाना खरीद केंद्र पर कार्यरत दिलावर सिंह ने बताया कि कागदाना खरीद केंद्र पर हैफेड द्वारा गेहूं की खरीद की रही है। आढ़तियों को तिरपाल व कैरेट की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


आज भी बारिश होने के आसार
मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बुधवार को बारिश होने के आसार हैं। हालांकि अभी तक गेहूं खराब होने संबंधित कोई भी मामला नहीं आया है। जिले में अब तक 70 लाख 17 हजार 946 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। अब तक 41 लाख 92 हजार 313 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है। अभी तक मंडियों में 28 लाख 25 हजार 633 क्विंटल गेहूं का उठान होना शेष है। कई स्थानों पर तो आढ़तियों ने तिरपाल डालकर गेहूं का ढक रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
नाथूसरी चोपटा अनाज मंडी में अब तक 1.74 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। अब तक करीब 74 हजार क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। गेहूं को भीगने से बचाने के लिए आढ़तियों को तिरपाल व कैरेट की व्यवस्था करनी होती है। - संदीप कुमार, सहायक सचिव, मार्किट कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed