{"_id":"64fcae410ba9d9f152081596","slug":"275-km-in-the-district-cyclothon-will-give-the-message-of-de-addiction-by-traveling-sirsa-news-c-128-1-sir1002-5786-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले में 275 किमी. का सफर कर नशामुक्ति का संदेश देगी साइक्लोथॉन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले में 275 किमी. का सफर कर नशामुक्ति का संदेश देगी साइक्लोथॉन
Sat, 09 Sep 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रमों की शृंखला में हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए के उद्देश्य के साथ चल रही साइक्लोथॉन (साइकिल यात्रा) 14 सितंबर को सिरसा में प्रवेश करेगी। जिला प्रशासन, जिलावासियों, सामाजिक संगठनों द्वारा साइक्लोथॉन का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने यात्रा का रूट प्लान तैयार किया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से 17 सितंबर को सिरसा से हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन को फतेहाबाद जिला के लिए रवाना किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि साइक्लोथॉन यात्रा जिले के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरते हुए 275 किलोमीटर का सफर तय करेगी और नशा मुक्त हरियाणा का संदेश देगी। इस दौरान 11 पुलिस स्टेशनों को कवर किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकार नशा मुक्त हरियाणा थीम पर प्रस्तुति देंगे। 14 सितंबर की सायं ऐलनाबाद शहर की महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा नशा मुक्त अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाकर साइक्लोथॉन में भागीदार बनाया जाएगा।
ये रहेगा यात्रा का रूट प्लान
साइक्लोथॉन 14 सितंबर को गांव नहराणा से जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। गांव नहराणा से नाथूसरी चोपटा, रूपावास, जमाल चौक, माधोसिंघाना, मल्लेकां, उमेदपुरा, मेहनाखेड़ा, भूर्टवाला, पोहड़कां होते हुए ऐलनाबाद की महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में रात्रि ठहराव होगा।
विज्ञापन
15 सितंबर को ऐलनाबाद से प्रताप नगर, संत नगर, दलीप नगर, ढुढियांवाली, सादेवाला, केहरवाला, रिसालियाखेड़ा, बिज्जुवाली, मुन्नांवाली, गंगा, अबूबशहर, शेरगढ होती हुई मंडी डवबाली की बिश्नोई धर्मशाला में यात्रा का रात्रि ठहराव होगा।
16 सितंबर को साइक्लोथॉन यात्रा मंडी डबवाली से मांगेआना, बाबा हरी सिंह बस्ती, पिपली, जगमालवाली, कालांवाली, डोगरांवाली, कुरंगावाली, रोड़ी, मत्तड़, लहंगेवाला, रंगा, झंडा 2, मुसाहिबवाला, पनिहारी, फरवाइ कलां, नेजाडेला कलां टी-प्वाइंट होते हुए सिरसा शहर में रात्रि ठहराव करेगी।
17 सितंबर को साइक्लोथॉन यात्रा को मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा बाजेकां, फुलकां, कंवरपुरा, कसुंबी, जोधकां, डिंग मंडी होते हुए फतेहाबाद में प्रवेश करेगी।