फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2600 students will perform yog

Sirsa News: शहीद भगत सिंह स्टेडियम में एक साथ योग करेंगे 2600 विद्यार्थी

Sun, 31 May 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 31 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
2600 students will perform yog
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के 24 स्कूलों के करीब 2600 विद्यार्थी सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। इसमें 20 निजी और चार सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी संबंधित स्कूलों को कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। योग दिवस कार्यक्रम की अंतिम रिहर्सल 20 जून को करवाई जाएगी ताकि आयोजन को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल, शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल, सतलुज पब्लिक स्कूल, श्रीराम न्यू सतलुज स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, सागरमणी हाई स्कूल, विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महाराजा अग्रसैन स्कूल, द विज्डम स्कूल खैरेकां, द आर्यन स्कूल, सेंट फ्रांसिस जैवियर स्कूल, सावन स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, बीआर ग्लोबल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, मिर्नवा हाई स्कूल, यादव हाई स्कूल और द सिरसा स्कूल के विद्यार्थी भाग लेंगे। इन सभी स्कूलों से 100-100 विद्यार्थियों की भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा से 200, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल चत्तरगढ़ पट्टी से 100, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेला ग्राउंड से 100 तथा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरपुर से 200 विद्यार्थी योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आयोजन स्थल पर विद्यार्थियों के बैठने, पेयजल, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शामिल होने वाले सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 20 जून को फाइनल रिहर्सल करवाई जाएगी ताकि 21 जून को होने वाला मुख्य कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। उन्होंने कहा कि योग को विद्यार्थियों की दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed