फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   25 including four doctors found corona infected, nine patients not yet traced

चार डॉक्टरों सहित 25 मिले कोरोना संक्रमित, नौ मरीज अभी नहीं हुए ट्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
25 including four doctors found corona infected, nine patients not yet traced
सिरसा। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में अब डॉक्टर, किशोर और अन्य आयु के लोग भी चपेट में आ रहे हैं। जिले में शुक्रवार को 25 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें चार डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि सबसे अधिक मरीज सिरसा शहर के 14 है। वहीं अभी नौ मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ट्रेस नहीं कर पाया है। जिले में अब कुल 57 मरीज कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सबसे अधिक 14 मरीज सिरसा शहर की अलग-अलग कॉलोनियों के पाए गए है। जबकि पांच मरीज डबवाली से, ऐलनाबाद से तीन मरीज, ओढां से एक, रानियां से एक और चौटाला से एक कोरोना संक्रमित मिला है। इनमें चार डॉक्टर संक्रमित पाए गए है। दो डॉक्टर सरकारी अस्पताल के और एक ही परिवार के दो दंपति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं कोरोना नियमों का पालन करवाने को लेकर विभाग ने चालान काटने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। लघु सचिवालय में बिना मास्क मिलने वाले लोगों के चालान काटे गए हैं। जिले में अब 57 मरीज सक्रिय हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को 1220 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी 1169 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक पांच लाख 90 हजार 169 लोगों की सैंपल लिए गए थे। इनमें से 29 हजार 361 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक 28 हजार 794 लोग कोरोना को मात दे चुके है। जिले का रिकवरी रेट 98.05 फीसदी है। जिले में अब तक 510 लोगों की कोरोना संक्रमण के मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

नौ कोरोना संक्रमित मरीजों को नहीं ट्रेस कर पाया विभाग
कोरोना के सैंपल पॉजिटिव आने के बाद विभाग की ओर से मरीजों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। शुक्रवार को 25 मरीज कोरोना से ग्रस्त पाए गए हैं। इनमें नौ मरीजों को अभी तक विभाग ट्रेस नहीं कर पाया है। जिसके कारण जिले में कोरोना संक्रमण फैलने का डर भी बना हुआ है। सक्रिय मरीजों में से केवल तीन मरीज ही अस्पतालों में भर्ती है और 45 मरीज होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क वालों के अधिकारियों ने काटे चालान
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते भी जो लोग मास्क इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। उन लोगों पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। लघु सचिवालय में प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे में शुक्रवार को आने- जाने वाले बिना मास्क के लोगों पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा चालान काटे गए। विभाग की टीम द्वारा अभियान के दौरान चालान काटे व बिना मास्क पहने लोगों को फटकार भी लगाई गई। इस दौरान ई दिशा केंद्र व लघु सचिवालय में अपना काम करवाने के लिए आए लोगों में हड़कंप मच गया। चालान कटते देख काम करवाने के लिए आए लोग बिना काम करवाए ही भाग गए।
महिला बहुतकनीकी कॉलेज में बने कंट्रोल रूम का सीएमओ ने किया निरीक्षण
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के महिला बहुतकनीकी कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल रूम का शुक्रवार को सीएमओ डॉ. मनीष बांसल ने निरीक्षण किया। वहीं सीएमओ ने यहां पर तैनात होने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई। बहुतकनीकी कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल में होम आइसोलेट मरीजों तक सुविधा पहुंचाने के लिए संपर्क किया जाएगा। ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 24 घंटे कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी।
सात दिन ही संक्रमित मरीज रहेंगे अब होम आइसोलेट
कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद विभाग की ओर से पीड़ित को 10 दिनों के लिए होम आइसोलेट किया जाता था। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय को कम कर सात दिन का किया गया है। जिसके चलते मरीजों के स्वस्थ होने के बाद वह जल्द ही घर से बाहर निकल सकेंगे। हालांकि मरीजों के स्वस्थ होने तक विभाग की ओर से लगातार उनके साथ संपर्क साधा जाता है और मरीजों के स्वास्थ्य के संबंधित जानकारी भी मांगी जाती है।

वर्जन
कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों को अब सात दिनों के लिए ही होम आइसोलेट किया जा रहा है। शुक्रवार को 25 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। नौ मरीज को ट्रेस किया जा रहा है।
-डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed