फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   25 candidates including deputy CM passed PhD entrance exam

डिप्टी सीएम सहित 74 परीक्षार्थियों ने दी पीएचडी में प्रवेश परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
25 candidates including deputy CM passed PhD entrance exam
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय स्थित सीवी रमन भवन में रविवार को पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की पीएचडी की प्रवेश परीक्षा हुई। पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में पीएचडी में दाखिले के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित 74 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से उपमुख्यमंत्री सहित 25 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर ली। परिणाम जारी होने के बाद बाद पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा दाखिला के लिए आज इंटरव्यू व काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में 11 सीटों के लिए विद्यार्थी ने परीक्षा दी। इसके लिए 95 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। रविवार को 74 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। इनमें से अधिकतर स्टूडेंट वे थे, जिन्होंने पिछली बार परीक्षा नहीं दी थी, जिनमें उपमुख्यंमत्री दुष्यंत चौटाला भी शामिल हैं। परीक्षा में हिंदी व अंग्रेजी विषय में प्रश्नपत्र दिए गए। विश्वविद्यालय में परीक्षा सुबह दस बजे से 12 बजे तक चली। परीक्षा देने पहुंचे डिप्टी सीएम के काफिले में मात्र एक ही गाड़ी थी। उनके कमरे में अन्य 16 अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा दी।
विज्ञापन

रविवार शाम को ही जारी कर दिया गया परिणाम
सीडीएलयू में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की प्रवेश परीक्षा का परिणाम रविवार शाम को जारी कर दिया गया। 74 विद्यार्थियों में से करीब 25 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर ली। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। अब सोमवार को होने वाली काउंसिलिंग में पहुंचेंगे या नहीं, इस पर अभी संशय बना हुआ है। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का परिणाम उनके लॉगइन आईडी पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नपत्र अंग्रेजी में दिए जाने पर जता दिया था एतराज
विश्वविद्यालय में 16 विभागों में पीएचडी की 92 सीटों के लिए 20 फरवरी को परीक्षा आयोजित की गई। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में पीएचडी की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी ने प्रश्नपत्र अंग्रेजी विषय में दिए जाने पर एतराज जता दिया था। इसकी शिकायत भी कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक को दी गई। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 21 फरवरी को 15 विभागों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। वहीं पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में पीएचडी के परीक्षा परिणाम को जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed