{"_id":"5e5ff7e88ebc3eeb454a82ca","slug":"23-thaousand-students-of-10th-social-science-took-the-exam-at-92-centers-sirsa-news-rtk5454640167","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 केन्द्रों पर 10वीं सोशल साइंस के 23 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92 केन्द्रों पर 10वीं सोशल साइंस के 23 हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं सोशल साइंस विषय की परीक्षा को लेकर 92 केंद्रों पर 23 हजार विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। दसवीं की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पहुंचे तो परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने ब्लैक एंड ह्वाइट रोल नंबर स्लिप लेकर आने पर परीक्षा में बैठने नहीं दिया। तब परीक्षार्थियों ने दोबारा कलर फोटो कॉपी निकलवाई, जिसके बाद उन्हें परीक्षा में बैठने दिया। वहीं 13 उड़नदस्तों के साथ एसडीएम जयवीर यादव ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं सिरसा के एक केंद्र पर ऐसे परीक्षार्थी पहुंचे थे जो आम बच्चों से अधिक उम्र के थे।
जिले में चल रही बोर्ड परीक्षा में बुधवार को दसवीं कक्षा की ओपन बोर्ड का पहला पेपर सोशल साइंस विषय का था। परीक्षा केंद्रों पर 11 बजे ही परीक्षार्थियों की भीड़ लगने लगी थी। 12 बजे परीक्षा केंद्रों में उनका प्रवेेश शुरू करवा दिया था। लेकिन प्रवेश के दौरान जब छात्रों के रोल नंबर जांचे गए तो वे अपने कलर रोल नंबर स्लिप की बजाए ब्लैक एंड ह्वाइट फोटो स्टेट प्रति लेकर पहुंचे। जिसकी जानकारी होने पर केन्द्र अधीक्षक शीशपाल ने मौके पर पहुंचकर परीक्षार्थियों दोबारा स्लिप निकलवाने की बात कहीं। परीक्षार्थी समय रहते कलर रोल नंबर स्लिप निकलवाकर लाए जिसके बाद उन्हें परीक्षा में बैठने दिया गया। वहीं बुधवार को जिले के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गांव नटार की 33 वर्षीय वीना पेपर देने पहुंची। वीना ने बताया कि उसकी 2008 में शादी हो गई थी। उस समय उसने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। परंतु रिअपीयर होने के कारण दसवीं बीच में ही रह गई थी। शादी के करीब 11 साल बाद पति मुकेश ने दोबारा पढ़ाई शुरू करने का प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट आते ही आगे की शिक्षा के लिए प्रयास करूंगी।
रोल नंबर का कलर प्रिंट और फोटो बिना प्रवेश वर्जित
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए बच्चे रोल नंबर और फोटो का कलर प्रिंट होना जरूरी है। बिना कलर प्रिंट और फोटो के परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं होगा। परीक्षार्थी को वहीं फोटो साथ लानी होगी जो उन्होंने फार्म भरते समय अपलोड करवाई हो। अगर परीक्षार्थी के पास वह फोटो न होकर अन्य कोई फोटो है तो सेंटर ड्यूटी स्टॉफ उसे परीक्षार्थी के आधार कार्ड के साथ मिलाकर करेगा। अगर किसी परिस्थिति में फोटो नहीं मिलता है तो मौके पर ही परीक्षार्थी को कोई अन्य आईडी देकर यह सिद्ध करना होगा कि रोल नंबर पर लगी फोटो उसी की है, अन्यथा उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।
विज्ञापन
फ्लाइंग टीम ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
सिरसा। हरियाणा बोर्ड की चल रही परीक्षाओं को नकल रहित बनाने के लिए इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड पूरी तरह से सजग है। बोर्ड चेयरमैन ने भी अपनी फ्लाइंग स्क्वाएड टीम बना रखी है। हर जिले में टीम का गठन किया हुआ है। सिरसा जिले में बोर्ड चेयरमैन की फ्लाइंग स्क्वाएड टीम नंबर दो ने बुधवार को जिले के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। बुधवार को टीम की कन्वीनर एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूल बप्पा की प्रिंसिपल मनीषा, सदस्य अमित मनहर प्राध्यापक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पतली डाबर तथा बलवंत नैन प्राध्यापक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुचान ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। टीम के सदस्य अमित मनहर ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से चल रही थीं। कहीं भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।