{"_id":"5cb0da5abdec22142e74b986","slug":"21555094106-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन पहले जमा करवाए फार्म रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन पहले जमा करवाए फार्म रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। सरसों रजिस्ट्रेशन के अंतिम दिन मार्केट कमेटी कार्यालय में किसानों ने अपने आवेदन जमा करवाए। हालांकि अंतिम दिन किसानों की संख्या नाम मात्र ही रही। मार्केट कमेटी को तीन नए यूजर आईडी और पासवर्ड मिल चुके हैं। जिस पर किसानों के ऑनलाइन आवेदन अपलोड किए जाएंगे। इसे पूरा करने में एक-दो दिन का समय लगेगा।
शुक्रवार को फूलकां, खंडवाली, कोटली, बाजेकां के किसान हरभजन, मेवा सिंह, कृष्ण भोजराम, आत्माराम, कैलाश, राजबीर नंबरदार, गुरसेवक के आरोप है कि कमेटी ने उनके फार्म रिजेक्ट कर दिए हैं। फूलकां के हरभजन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनके एक परिचित किसान ने सूचना दी कि कमेटी में उनके फार्म एक कमरे में नीचे बिखरे पड़े हैं। इसके बाद वह अन्य किसानों के साथ कमेटी में पहुंचा। वहां पर कर्मचारियों से पूछा कि फार्म रिजेक्ट क्यों किए गए। तब कृषि विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि फार्म के साथ पटवारी से जमाबंदी और गिरदावरी की रिपोर्ट नहीं होने के कारण उन्हें रद्द किया गया है।
किसानों ने कहा कि जमा कराते समय कर्मचारियों ने फार्म चेक करके ओके बताया था। अब वे आवेदन कैसे करें। अधिकारी ने कहा कि आवेदन फार्म के साथ पटवारी से खसरा, जमाबंदी की रिपोर्ट लगानी जरूरी है। किसानों की संबंधित अधिकारी के साथ काफी समय बहस भी हुई। लेकिन उन्होंने आवेदन स्वीकार करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
हमारे नोटिस में ऐसा कोई मामला नहीं है। हमें तीन आईडी मिल गई हैं। रजिस्ट्रेशन का काम चल रहा है।
- विकास सेतिया, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा।