फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   निजी स्कूलों पर कार्रवाई नहीं करने से खफा आप और अभिभावकों ने उपायुक्त का फूंका पुतला

निजी स्कूलों पर कार्रवाई नहीं करने से खफा आप और अभिभावकों ने उपायुक्त का फूंका पुतला

Fri, 12 Apr 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों पर कार्रवाई नहीं करने से खफा आप और अभिभावकों ने उपायुक्त का फूंका पुतला
निजी स्कूलों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

टाउन पार्क में एकत्रित हुए अभिभावक, आप कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर नारेबाजी कर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो।
सिरसा। निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्घि के मामले में उपायुक्त द्वारा कानूनी कार्रवाई नहीं करने से खफा आम आदमी पार्टी ने अभिभावकों के साथ मिलकर वीरवार को सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीसी के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इससे पहले आम आदमी पार्टी सिरसा के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार व सिरसा विधानसभा अध्यक्ष हंसराज सामा के नेतृत्व में अभिभावक टाउन पार्क में एकत्रित हुए। इस दौरान अभिभावकों ने निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी के विरोध में विचार रखें।
आप के जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार ने कहा कि जब से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ है, तब से निजी स्कूलों द्वारा आर्टिकल 158-ए की अवहेलना करते हुए एडमिशन फीस, एनुएल चार्ज, स्मार्ट क्लास चार्ज के नाम पर मोटा पैसा वसूला जा रहा है। निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों को निर्धारित दुकानों पर पुस्तकें व वर्दियां महंगे दामों पर खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की इस लूट के खिलाफ अभिभावक संघ द्वारा अनेक बार उपायुक्त को लिखित में शिकायतें दी जा चुकी है लेकिन आज तक अभिभावकों को लूटने वाले निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। इस अवसर प्रकाश देवी, गुरप्रीत कौर, दर्शन कौर, देवेन्द्र कौर, प्रकाश देवी, सरोज रानी, बिमला देवी, कश्मीर सिंह, रमेश कुमार , ताराचन्द , महाबीर सिंह, प्रेम कुमार, प्रमोद वधवा व हरबंस लाल उपस्थित थे।
विज्ञापन

बाजारों में पैदल नारेबाजी करते हुए पहुंचे सुभाष चौक
दोपहर करीब 12 बजे आम आदमी पार्टी नेता व अभिभावक उपायुक्त व निजी स्कूलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टाउन पार्क से पैदल निकले। इस दौरान अभिभावाकों ने हाथों में तख्तियों ले रखी थी। जिन पर निजी स्कूलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की पंक्तियां लिखी हुई थी। प्रदर्शनकारी लालबत्ती होते हुए करीब साढ़े 12 बजे सुभाष चौक पर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त का पुतला तैयार किया। करीब दस मिनट बाद प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
यह बोले अभिभावक
गोल्डी घी वाली गली में रहने वाली सुनीता ने बताया कि उसके तीन बच्चे एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। लेकिन हर बार स्कूल प्रशासन उनसे बच्चों का दाखिला व फीस बढ़ाकर ले रहा है। निजी स्कूल की यह लूट वे बीते 9 वर्षो से झेल रही है। वहीं कंगनपुर रोड निवासी प्रकाश कौर ने बताया कि उसके दो बच्चे हुडा एरिया स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ते है। उसका एक लड़का सातवीं कक्षा में पढ़ता है तो दूसरा तीसरी क्लॉस में। स्कूल प्रशासन कभी खेल गतिविधियों के नाम पर पैसे वसूलता है तो कभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम पर। कोई भी गतिविधि हो तो 600 रुपये वसूले जाते हैं। इसकी शिकायत लेकर वे कई बार उपायुक्त ऑफिस भी पहुंची लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उधर गावं बेगू निवासी गीता देवी ने बताया उसकी बेटी शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ती है उसकी बेटी का दाखिला करीब 2 साल पहले 134ए के तहत हुआ था। लेकिन निजी स्कूल संचालक उससे बेटी की फीस व दाखिला वसूल रहा है।
फोटो 12,13 प्रदर्शन करते हुए अभिभावक व आम आदमी पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed