{"_id":"5c437a73bdec224bf101ed8f","slug":"21547926131-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के सात ब्लॉकों में भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के सात ब्लॉकों में भेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा के 807 प्राइमरी स्कूलों में अंग्रेजी की किट भेजी
सिरसा। अब सरकारी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे भी निजी स्कूलों के बच्चों की तरह फर्राटेदार अंग्रेजी बोल व लिख सकेंगे। इन्हीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी में निपुण बनाने के लिए विभाग की ओर से प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में गणित, साइंस के बाद अब अंग्रेजी विषय को भी किट के माध्यम से पढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत सिरसा के 807 प्राइमरी स्कूलों में भी शुक्रवार को अंग्रेजी की किट भेजी गई।
अब प्राइमरी टीचर उपरोक्त किट के माध्यम से विद्यार्थियों को अंग्रेजी पढ़ाएंगे। किट द्वारा खेल-खेल में अंग्रेजी सीखने से अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल व लिख सकेंगे। समग्र शिक्षा अभियान के माध्यम से जिला के सात ब्लॉकों के प्राइमरी स्कूलों के लिए अंग्रेजी किट भेजी जा रही है। इनमें नाथूसरी चोपटा ब्लॉक में 101, ओढां ब्लॉक में 75, बड़ागुढ़ा में 90, डबवाली में 136, सरसा में 180, रानियां में 121 व ऐलनाबाद में 104 किट भेजी जा रही है। इन किटों में अंग्रेजी को खेल-खेल के माध्यम से पढ़ाने की सामग्री है।
कोट्स
प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को अंग्रेजी में निपुण बनाने के लिए अंग्रेजी की किटें भेजी जा रही है। जिले के सात ब्लॉकों में 807 किट भेज दी गई है। किट की पढ़ाई से अब विद्यार्थियों को फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने में सक्षम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह शमी, सहायक जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान सिरसा।