{"_id":"5c044843bdec2241ab3390ac","slug":"21543784515-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजन बोले, हमने युवक पुलिस को सौंपा, पुलिस का दावा-घर से सुबह किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजन बोले, हमने युवक पुलिस को सौंपा, पुलिस का दावा-घर से सुबह किया काबू
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजन बोले, हमने युवक को पुलिस को सौंपा, पुलिस ने किया दावा-घर से दोबारा सुबह किया काबू
सिरसा। हेरोइन तस्करी के मामले में सिरसा थाना की जेजे कॉलोनी चौकी से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए युवक के मामले में जहां परिजनों ने स्वयं युवक पुलिस को सौंपने की बात कही है। वहीं जेजे कॉलोनी चौकी पुलिस का दावा है कि उन्होंने सुबह युवक को उसके घर से काबू किया है। आरोपित को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
ये बोले युवक के पिता जोगेंद्र सिंह:
युवक के पिता जोगेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह पुलिस ने उसके बेटे मंजीत उर्फ काका को घर से शक के आधार पर उठाया था। दोपहर को चौकी में मंजीत के साथ पुलिस कर्मियों ने मारपीट की। जिसके बाद वह चौकी से अचानक गायब हो गया। बेटे की जमानत के लिए जब वे चौकी पहुंचे और पुलिस कर्मियों से मंजीत के बारे में पूछा तो पुलिस कर्मियों ने मंजीत को लेकर आने की घटना से साफ इनकार कर दिया। जब परिजनों ने दबाव डाला तो पुलिस कर्मियों ने बताया कि मंजीत दोपहर तक चौकी में था। लेकिन उसके बाद कहां चला गया, उन्हें नहीं पता। मामले की सूचना धीरे-धीरे पुलिस हैडक्वार्टर तक पहुंची तो डीएसपी रविंद्र सिंवर चौकी में पहुंचे और पुलिस कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली।
डीएसपी ने मामले में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद डीएसपी ने युवक के परिजनों को बुलाया और उनसे बातचीत की। डीएसपी ने परिजनों को आश्वस्त किया था कि अगर युवक उनके पास है तो वे उसे पेश कर दें। उसे कुछ नहीं होगा और वे जमानत देकर उसे ले जा सकते हैं। डीएसपी के आश्वासन पर ही परिजन इस बात पर राजी हुए कि युवक घर लौटता है तो वे उसे पुलिस को सौंप देंगे। डीएसपी के आश्वासन के बाद ही रात्रि को युवक घर लौटा और परिजनों ने सुबह युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि पुलिस दावा कर रही है युवक को पुलिस ने उसके घर से काबू किया है।
विज्ञापन
दो माह पूर्व युवक पर दर्ज हुआ था केस:
बता दें कि शहर के गुरुतेग बहादुर नगर निवासी 22 वर्षीय मंजीत उर्फ काका सिंह के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने 31 अक्टूबर 2018 को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियान दर्ज किया था। मामले में आरोपी मंजीत फरार चल रहा था।
कोट्स:
-चौकी से फरार हुए आरोपित मंजीत को जेजे कॉलोनी क्षेत्र से रविवार सुबह काबू कर लिया गया। आरोपित को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।
-राज कुमार, कार्यवाहक इंचार्ज जेजे कालोनी चौकी।