फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पक्का शहीदां में माइनर टूटरने से 200 एकड़ फसल जलमग्न

पक्का शहीदां में माइनर टूटरने से 200 एकड़ फसल जलमग्न

Thu, 15 Nov 2018 02:23 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
पक्का शहीदां में माइनर टूटरने से 200 एकड़ फसल जलमग्न
गांव पक्का शहीदां में केवल माइनर टूटी, सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न
विज्ञापन

कालांवाली। उपमंडल के गांव पक्का शहीदां में मंगलवार रात्रि केवल माइनर की बुर्जी नंबर-18 में कई फुट तक दरार आ गई। इससे किसानों की करीब 200 एकड़ से अधिक भूमि जलमग्न होे गई। वहीं नरमे की खड़ी फसल व एक सप्ताह पूर्व की गई गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा खाली जमीन में जलभराव होने से गेहूं की फसल की बिजाई में देरी होगी। वहीं माइनर टूटने की बार-बार सूचना देने के बावजूद भी कई घंटों तक संबंधित विभाग का कोई भी कर्मचारी व अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे किसानों ने अपने स्तर पर कार्य शुरू कर विभाग के प्रति रोष जताया। किसानों ने सरकार से खराब फसल का मुआवजा देने की मांग की है।
ब्लॉक ओढ़ां के बीडीपीओ वेद पाल सिंह व सरपंच प्रतिनिधि अमृतपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी और गोलूूआना हेड से पानी बंद करवाकर किसानों को शांत करवाया। इसके अलावा उन्होंने जेई विनय कुमार को मौके पर बुलाकर माइनर में आई दरार को भरवाया। किसानों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी अधिकारी काफी लेट पहुंचे, जिसके कारण नुकसान अधिक हुआ है। प्रभावित किसानों का कहना है कि संबंधित विभाग की लापरवाही के चलते नहरों की नियमित सफाई न होने के कारण बार-बार नहरें टूटती हैं।
विज्ञापन

माइनर टूटने से गांव पक्का शहीदां के पाली सिंह, मुख्तयार सिंह, अवतार सिंह, कौर सिंह, मनजीत सिंह, राजा सिंह, दारा सिंह, करनैल सिंह, काका सिंह सहित कई किसानों की फसल प्रभावित हुई है। किसानों ने बताया कि केवल माइनर में पंजाब के गोलूूआना हेड से पानी आता है। जो करीब 3 किलोमीटर दूर है। गत रात्रि केवल माइनर की बुर्जी नंबर-18 में कई फुट तक दरार आ गई। जिससे किसानों की करीब 200 एकड़ भूमि जलमग्न होने से नरमे की खड़ी फसल व एक सप्ताह पूर्व की गई गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि केवल माइनर पिछले कई सालों से खस्ता व जर्जर हालत है। माइनर की पिछले कई महीनों से सफाई भी नहीं की गई। माइनर में उगी झाड़ियों के चलते आगे के टेल तक पानी ना पहुंचने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उक्त समस्या के बारे में वे संबंधित विभाग को कई बार लिखित व मौखिक रूप में अवगत करवा चुके है। लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा उन्होंने बेलदार पर भी लापरवाही से कार्य करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
माईनर में दरार आने के बाद दरार के पास लगा पेड़ गिर गया। किसानों ने अपने स्तर पर पेड़ की टाहनियां आदि काटकर पेड़ का हटाकर माइनर की दरार भरने का काफी प्रयास किया। लेकिन जेबीसी के बिना पेड़ ना हट पाने के चलते वे माइनर की दरार भरने में असफल रहे। जिसके तत्पश्चात बीडीपीओ वेद पाल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि अमृतपाल सिंह और किसानों की ओर से बार-बार सूचित करने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे जेई विनय कुमार ने जेसीबी के साथ पहुंचकर किसानों व कर्मचारियों की सहायता से माइनर की दरार को भरकर स्थिति पर काबू पाया और किसानों को राहत पहुुंचाई।
फोटो 46
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed