फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गांव अहमदपुर दारेवाला की पंचायत ने गांव में नशे पर लगाया बैन

गांव अहमदपुर दारेवाला की पंचायत ने गांव में नशे पर लगाया बैन

Sat, 04 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
गांव अहमदपुर दारेवाला की पंचायत ने गांव में नशे पर लगाया बैन
गांव अहमदपुर दारेवाला की पंचायत ने गांव में नशे पर लगाया वैन
विज्ञापन

डबवाली। डबवाली उपमंडल के गांव अहमदपुर दारेवाला में नशे के खिलाफ पंचायत हुई। पंचायत में नशे पर पूरी तरह से वैन लगाने का अहम फैसला लिया गया। पंचायत में मौजूद सरपंच व अन्य लोगों की मौजूदगी में नशीले पदार्थों पर वैन लगाया गया। ग्रामीणों के फैसले से अब नाबालिग लड़के किसी भी दुकान से जर्दा, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू नहीं खरीद सकेंगे। दुकानदारों को भी पंचायत के प्रस्ताव की कॉपी हस्ताक्षर करवाकर दे दी गई है। पंचायत के फैसले का विरोध करने वाले दुकानदार को पांच हजार रुपए जुर्माने के रूप में अदा करने होंगे। जोकि गांव के ही विकास पर ग्रामीणों की सलाह से खर्च किए जाएंगे। पंचायत ने ये भी निर्णय लिया है कि इस बार गांव में शराब ठेका खुल गया। लेकिन भविष्य में शराब ठेका भी नहीं खुलने देंगे। गांव की आबादी 5500 के करीब है और गांव में शराब को छोड़कर मेडिकल व अन्य नशों का शिकार कोई भी व्यक्ति नहीं है।
सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार जोगपाल ने बताया कि गांव में युवाओं के सहयोग से हमने सभी ग्रामीणों के सुझाव से ही फैसला लिया है। साथ ही गांव में सभी दुकानदारों से भी आग्रह किया है कि वे भी किसी प्रकार का नशा न बेचें और न किसी को दें। बल्कि सभी सहयोग दें। ताकि हम गांव को पूर्णरूप से नशा मुक्त बना सकें। इस अवसर पर जितेंद्र पन्नू, सुखचरण सिंह, दलीप कुमार, मोहन सिंह पंच, ओम प्रकाश पंच, कृष्ण कुमार पंच, बसंत सिंह, दौलत राम नंबरदार, बूटा सिंह, दर्शन सिंह, सचिन कुमार, सुनील कुमार, रिछपाल सिंह, जग्गासिंह ओलख, जसवंत सिंह, प्रीत बराड़ व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये बोलीं सरपंच:
ग्राम सरपंच शारदा देवी ने बताया कि युवा देश का भविष्य है। युवाओं के भविष्य को देखते हुए शुक्रवार को सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि अब नाबालिग लड़के किसी भी दुकान से जर्दा, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू नहीं खरीद सकेंगे। यही नहीं कोई दुकानदार भी ये चीजें नहीं बेच सकेगा। प्रस्ताव को हर किसी को मानना होगा। जोकि गांव की भलाई के लिए है। ताकि युवा पीढ़ी नशों के सेवन से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed