फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   शीला सहगल को उतारकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हाइकमान के साथ खुल्लम खुला धोखा किया: राहुल सेतिया

शीला सहगल को उतारकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हाइकमान के साथ खुल्लम खुला धोखा किया: राहुल सेतिया

Thu, 02 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
शीला सहगल को उतारकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हाइकमान के साथ खुल्लम खुला धोखा किया: राहुल सेतिया

विज्ञापन
सिरसा।
नगर परिषद की चेयरपर्सन शीला सहगल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने पर भाजपा नेता एवं पंजाबी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सेतिया ने कहा कि जब पार्टी ने दूध की रखवाली के लिए बिल्ली को बिठा दिया, तो ऐसा होना ही था। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा पार्टी एवं हाईकमान के साथ खुले रूप से धोखा किया है। यह सब उन नेताओं के इशारे पर हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह शीला सहगल की हार नहीं है। भाजपा ने खुले तौर पर यह ऐलान भी किया था कि शीला सहगल ही प्रधान है और पार्टी उनके साथ खड़ी है। बागी नेताओं व पार्षदों ने शीला सहगल के पक्ष में मतदान न करते हुए भाजपाई पार्षदों ने पार्टी हाईकमान के आदेशों की अवहेलना की है। यह शीला सहगल व उनके समर्थकों के साथ विश्वास घात है। सेतिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं ने विधानसभा में सुनीता सेतिया को हराने का काम किया था और इन्हीं भाजपा हितैषी नेताओं ने लोकसभा चुनाव के मौके पर भाजपा के लिए न भरने वाला खड्ढा खोदने का काम किया है। राहुल सेतिया ने इनेलो के प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला का धन्यवाद किया है। उन्होंने उन भाजपाई पार्षदों और हलोपा नेता विकास जैन का भी आभार जताया है, जिन्होंने पार्टी से ऊपर उठकर विकास का साथ दिया है। भाजपा की नगर परिषद बनाने पर आभार जताते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार भाजपा की नगर परिषद बनी थी। नगर परिषद ने 18 महीने में 900 गलियां पास की और कुछ का काम शुरू हो चुका है तथा कुछ का एस्टीमेट बन चुका है। भाजपा की कमेटी बनने के बाद मुख्यमंत्री हरियाणा ने लगभग 75 करोड़ रुपये भेजे, जिसमें से लगभग 40-50 करोड़ रुपये हम कमेटी में छोड़कर जा रहे है। मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर सिरसा के लिए पैसा दिया, मगर भाजपा नेताओं ने उन आदेशों की धज्जियां उड़ा दी। विकास के पथ पर रोडा बन गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed