फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सरकारी कार्यक्रम में भीड़ कम होने से चिंतित प्रशासन ने लगाई दोनों अधिकारियों की ड्यूटियां, एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक, हर व

सरकारी कार्यक्रम में भीड़ कम होने से चिंतित प्रशासन ने लगाई दोनों अधिकारियों की ड्यूटियां, एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक, हर व

Tue, 26 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सरकारी कार्यक्रम में भीड़ कम होने से चिंतित प्रशासन ने लगाई दोनों अधिकारियों की ड्यूटियां, एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक, हर व

विज्ञापन
सिरसा। जिला प्रशासन द्वारा 27 जून को पंचायत भवन में10:30 बजे संत शिरोमणी कबीर जयंती का आयोजन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि हिसार के विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता होंगे। लेकिन प्रशासन जयंती में भीड़ कम आने को लेकर पशोपेश में है। इसलिए भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी है। किरकिरी से बचने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पहले ही सारी व्यवस्था करने में जुट गए हैं।
प्रशासन ने 24 जून को आदेश जारी कर सभी विभागों को कबीर जयंती के कार्यक्रम की सूचना दी है। साथ ही कार्यक्रम में भीड़ बढ़ाने की ड्यूटी सिरसा के एसडीएम और बीडीपीओ की लगाई गई है। अब यह बात तो पक्की है कि अधिकारी दफ्तरों में बैठकर जनता के काम और कार्यक्रम के लिए भीड़ जुटाने का काम एक साथ नहीं कर सकते हैं। उन्हें अपनी सीट छोड़कर कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए इधर-उधर दौड़ लगानी होगी। लघु सचिवालय में होने वाले दैनिक कार्यों के लिए लोगों को परेशान होना लाजमी है।
विज्ञापन

ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में जनता को बीडीपीओ कार्यालय और तहसील कार्यालय से संबंधित कामकाज के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। क्योंकि बीडीपीओ और तहसीलदार सरकारी समारोह के लिए भीड़ जुटाने में व्यस्त रहेंगे। वहीं अन्य विभाग भी इस समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसडीएम राहुल हुड्डा को बनाया गया है। उधर दोनों विभाग समारोह में भीड़ जुटाने के लिए पंचों और सरपंचों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 लोगों की दी जिम्मेवारी
प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों की जिम्मेदारियां तय की हैं। लेकिन बीडीपीओ सिरसा व तहसीलदार सिरसा को कार्यक्रम के लिए 300 से 400 जनसमूह इक्ट्ठा करने का भी प्रबंध करने के लिए कहा गया है। पंचायत भवन में समुचित व्यवस्था का प्रबंध करने की जिम्मेदारी भी दोनों अधिकारियों की है।

किस विभाग के जिम्मे कौन सी जिम्मेदारी

एसडीएम ने सोमवार को सभी विभागों के अधिकारियों की ली बैठक
एसडीएम राहुल हुड्डा ने बताया कि सोमवार कबीर जयंती समारोह से संबंधित जिम्मेवारियां सौंपी और कहा कि प्रत्येक अधिकारी इस जिम्मेवारी को ईमानदारी, निष्ठा व अपना कर्तव्य समझते हुए निभाएं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगा कर विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा संत शिरोमणी कबीर के जीवन चरित्र व दोहों का व्याख्यान किया जाएगा। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि वे इस संत शिरोमणी कबीर दास के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। इस बैठक में उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद वीरेंद्र सिंह, जिला कल्याण अधिकारी सुमित्रा मेहता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विभाग अनिल गाबा उपस्थित थे।

हमारे पास जनसमूह या भीड़ जुटाने के निर्देश नहीं आए। हम केवल पंचों और सरपंचों को समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण देंगे।
- रवि कुमार, बीडीपीओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed