{"_id":"5a0728f84f1c1bca678bab8d","slug":"21510418680-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस के क्लीनिक खोलकर बैठे तीन और फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस के क्लीनिक खोलकर बैठे तीन और फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ केस
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना लाइसेंस के क्लीनिक खोलकर बैठे तीन और फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ केस
सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से की छापेमारी
आरोपियों के खिलाफ डिंग और कालांवाली थाने में एफआईआर दर्ज
सिरसा।
जिले में बिना लाइसेंस के क्लीनिक चला रहे फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ सीएम फ्लाइंग का ऑपरेशन लगातार जारी है। सीएम फ्लाइंग ने तीन जगहों पर दबिश देकर फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। इससे पहले सीएम फ्लाइंग फर्जी तरीके से क्लीनिक खोलकर बैठे पांच डॉक्टरों का भंडाफोड़ कर चुकी है।
सीएम फ्लाइंग की टीम ने गत दिवस मेडिकल ऑफिसर नवनीत के साथ मिलकर डिंग मोड के पास स्थित सिरसा क्लीनिक में रेड मारी। मेडिकल ऑफिसर नवनीत ने क्लीनिक संचालक वकील चंद से लाइसेंस दिखाने को कहा लेकिन वकील चंद कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी डॉक्टर को डिंग थाना पुलिस के हवाले कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक से काफी दवाइयां भी जब्त की। इसके बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने गांव संगर साधा में दबिश देकर बिना लाइसेंस के क्लीनिक खोलकर बैठे राजकुमार को पकड़ा। आरोपी के पास न कोई डिग्री मिली और न ही लाइसेंस। आरोपी के पुलिस के वाले करने के बाद डिंग थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मेडिकल ऑफिसर नवनीत की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। वहीं, मंडी कालांवाली में भी सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी करके एक फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ किया। कालांवाली निवासी अक्षय कुमार काफी समय से कालांवाली में क्लीनिक चला रहा था। एसएमओ भूषण गर्ग ने अक्षय कुमार से क्लीनिक का लाइसेंस मांगा, लेकिन आरोपी के कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। आरोपी के खिलाफ कालांवाली पुलिस ने एसएमओ की शिकायत पर अभियोग दर्ज किया है।