फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   शाह मस्ताना जी महाराज केअवतार दिवस पर डेरा में नामचर्चा 18-38-15

शाह मस्ताना जी महाराज केअवतार दिवस पर डेरा में नामचर्चा 18-38-15

Sun, 05 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
शाह मस्ताना जी महाराज केअवतार दिवस पर डेरा में नामचर्चा 18-38-15
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह साईं शाह मस्ताना महाराज के पावन अवतार दिवस पर पहले डेरा सच्चा सौदा ही नहीं सिरसा नगर को दुल्हन की तरह से सजाया जाता था पर शनिवार को ऐसा कुछ नहीं था पर शाह सतनाम जी धाम स्थित सत्संग पंडाल में नामचर्चा का आयोजन किया गया। डेरा प्रमुख के पुत्र और दामाद सहित श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया तो डेरा प्रमुख की माता नसीब कौर इंसां ने जरूरतमंदों की मदद की।
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि डेरा के संस्थापक बेपरवाह साईं शाह मस्ताना महाराज के अवतार दिवस को लेकर डेरा में खामोशी छाई हुई थी। कोई सजावट नहीं और कहीं दीपक तक नहीं जलाए गए। श्रद्धालु पुराना डेरा आश्रम में जाकर सिमरण करते और गद्दी का मत्था टेेककर चले आते थे। शनिवार को नया डेरा में आयोजित नामचर्चा में नसीब कौर इंसां (डेरा प्रमुख डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां की माता) समेत शाही परिवार के समस्त सदस्यों और डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन समिति के अलावा आस-पास से हजारों की तादाद में साध संगत ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed