{"_id":"59fcc4884f1c1bc9678b94e5","slug":"21509737608-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा सच्चा सौदा मनी लॉड्रिंग मामला:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा सच्चा सौदा मनी लॉड्रिंग मामला:
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
आयकर विभाग ने शहर थाना से डेरा सच्चा सौदा से जब्त किया गया सारे दस्तावेज की नकल और उपकरणों से सारे डाटा की कॉपी निकाल ली है। आयकर विभाग के अधिकारी और एक्सपर्ट लगातार 31 घंटे इस कार्य में जुटे रहे। वीरवार सुबह शुरू हुआ दस्तावेजों और डाटा की नकल कॉपी करने का कार्य बिना रुके शुक्रवार शाम तीन बजे तक चला। शाम चार बजे आयकर विभाग की टीम कमिश्नर दाताराम के नेतृत्व में सारे सबूतों की कॉपी करके सिरसा से रवाना हो गई।
आयकर विभाग की टीम सबूतों की कॉॅपी करने में दिनरात लगी रही और एसआईटी इंचार्ज एंव डीएसपी कुलदीप बेनीवाल भी जांच प्रक्रिया की निगरानी करते रहे। उनकी निगरानी में 31 घंटे में आयकर विभाग की टीम ने दस्तावेजों की फोटो स्टेट की और कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, वीडियो कैसेटों से सारे डाटा की कॉपी करी। पुलिस और आयकर विभाग अधिकारियों ने अदालत की हिदायत के अनुसार पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया। हनीप्रीत के पासपोर्ट के दस्तावेजों की कॉपी भी आयकर विभाग को दी गई है। आयकर विभाग अब इन सभी दस्तावेजों और डाटा की जांच का कार्य शुरू करेगा। ये कार्य दिल्ली या रोहतक में किया जाएगा। विशेषज्ञों की टीम डाटा और दस्तावेज सारी अहम जानकारियां जुटाएगी और इसकी बाद आयकर विभाग डेरा सच्चा सौदा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करेगा। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि डीएसपी कुलदीप बेनीवाल की निगरानी में आयकर विभाग की टीम सबूतों की नकल कॉपी का कार्य पूरा करके शाम चार बजे सिरसा से रवाना हो गई।