फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   धर्मकांटा पर किसान को लगाई एक क्विंटल की चपत

धर्मकांटा पर किसान को लगाई एक क्विंटल की चपत

Mon, 23 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
धर्मकांटा पर किसान को लगाई एक क्विंटल की चपत
धर्मकांटा पर किसान को लगाई एक क्विंटल की चपत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालांवाली।
गांव गदराना के किसान सुखराज सिंह ने धान की तोल में गड़बड़ी करने के आरोप लगाते हुए मार्केट कमेटी के सचिव मेजर सिंह सिधु को लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की हैै। इस मौके पर किसान नेता गुरनाम सिंह पक्का शहीदां, गुरदास सिंह लकडवाली, जसवंत सिंह गदराना सहित कई किसान मौजूद थेे।
किसान सुखराज सिंह ने बताया कि वह 21 अक्तूबर को अनाज मंडी में धान की ट्राली लेकर मंडी में आया था। जिसका उसने बस अड्डा के पास स्थित बीआर धर्म कांटे से वजन करवाया था। उसने बताया कि धान की ट्राली अपने आढ़ती के माध्यम से एक शैलर संचालक को बेचने के बाद जब सुखचैन रोड पर स्थित एक धर्मकांटे पर ट्राली का वजन करवाया तो उसके वजन में करीब एक क्विंटल का अंतर आया। उसने सुखचैन रोड पर स्थित उक्त धर्मकांटा शैलर संचालक बताया जाता है। उसने कहा कि हर साल किसानों के साथ तोल में गड़बड़ी कर चूना लगाया जाता है। किसान इसकी शिकायत भी देते हैं लेकिन विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते। उन्होेंने शहर में लगे सभी धर्मकांटों की जांच करवाने और किसानों के लिए अलग से मार्केट कमेटी धर्मकांटों का चयन करने की मांग की है ताकि भविष्य में किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी मंडी में एक कॉटन फैक्ट्री के धर्मकांटे में अंतर आने पर किसानों ने रोष जताया था और एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

--------------
नाप-तोल विभाग को पत्र भेजा
मार्केट कमेटी सचिव मेजर सिंह सिधु ने बताया कि उन्होंने नाप-तोल विभाग को पत्र भेज दिया है। सभी धर्मकांटों की जांच करवाई जाएगी। किसानों के साथ किसी प्रकार की अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जांच दौरान यदि धर्मकांटों में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
फोटो:11 ट्राली के वजन की रसीदें दिखाते हुए किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed