फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   तंवर के गृहनगर में शक्ति प्रदर्शन कर गए भूपेंद्र सिंह हुड्डा

तंवर के गृहनगर में शक्ति प्रदर्शन कर गए भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Sat, 01 Jul 2017 12:21 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
तंवर के गृहनगर में शक्ति प्रदर्शन कर गए भूपेंद्र सिंह हुड्डा
गजेंद्र कुमार सिंह
विज्ञापन

सिरसा।
स्थानीय अनाजमंडी में कांग्रेस की ओर से किसान पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया लेकिन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर गुट ने इससे दूरी बनाए रखी। कांग्रेस की गुटबाजी यहां भी वक्ताओं की जुबां पर आई। पूर्व स्पीकर रघुवीर सिंह कादियान ने कहा कि 95 प्रतिशत कांग्र्रेस पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ हैं और अगले मुख्यमंत्री हुड्डा ही होंगे। भीड़ देखकर नेता गदगद नजर आए और आयोजकों की पीठ थपथपाते रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रबल समर्थक पूर्व जिला प्रधान होशियारी लाल शर्मा, पूर्व सांसद चौ. रणजीत सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, पूर्व सीपीएस प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, डॉ. केवी सिंह आदि ने मिलकर सिरसा की अनजमंडी में किसान पंचायत का आयोजन किया जिसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि थे। प्रचार के दौरान अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के आने के बारे में कहा गया था पर ऐसा सोचा नहीं था कि हुड्डा के अधिकतर सहयोगी मंच पर मौजूद होंगे। पूर्व स्पीकर रघुवीर सिंह कादियान, पूर्व वित्तमंत्री संपत सिंह, पूर्व शिक्षामंत्री गीता भुक्कल, विधायक शकुंतला खटक, पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवान, जनरैल सिंह रतिया, पूर्व कृषि मंत्री परमवीर सिंह, पूर्व विधायक विनोद भ्याणा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्य सभा सदस्य शादी लाल बत्रा, विधायक जयबीर वाल्मीकि, पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला आदि मंच पर मौजूद रहे। तंवर गुट ने पहले से ही इससे किनारा किया हुआ था और इसे पार्टी की आयोजन मामले से इंकार कर दिया था। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी और न ही उन्हें न्यौता मिला था।
विज्ञापन

दूसरी ओर मंच से वक्ताओं ने दूसरे गुट का नाम लिए बिना बता दिया कि हरियाणा में आज भी कांग्रेस में नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही हैं पदाधिकारी तो कोई भी हो सकता है।पूर्व स्पीकर रघुवीर सिंह कादियान ने कहा कि प्रदेश में 95 प्रतिशत कांग्रेस हुड्डा के साथ खड़ी है। पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल का 80 प्रतिशत परिवार हुड्डा के साथ है। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल का 90 प्रतिशत परिवार और समर्थक हुड्डा के साथ है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा के पुत्र महदेव शर्मा मंच पर हुड्डा के साथ मौजूद है। प्रदेश में कांग्रेस का नेता तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही हैं पदाधिकारी कोई और हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ओएसडी रहे डॉ. केवी सिंह ने प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ-साथ सयंगठन को मजबूत करना होगा। हर वक्ता ने मंच से पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को तीसरी बार सीएम बनाने के लिए आज से जुट जाने का आह्वान किया।

तंवर के गृहनगर में शक्ति प्रदर्शन कर गए भूपेंद्र सिंह हुड्डा
तंवर गुट ने किसान पंचायत से किया किनारा
95 प्रतिशत कांग्रेस हुड्डा के साथ : रघुवीर कादियान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed