फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   फाइनेंस कंपनी के कारिंदों पर जबरन ट्रेक्टर ले जाने का आरोप

फाइनेंस कंपनी के कारिंदों पर जबरन ट्रेक्टर ले जाने का आरोप

Sun, 25 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कारिंदों पर जबरन ट्रेक्टर ले जाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
बड़ागुढ़ा क्षेत्र के गांव फतेहपुरिया नियामतखां निवासी रोहताश कुमार ने बड़ागुढ़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए फाइनेंस कंपनी के कारिंदों पर जबरन ट्रैक्टर लेने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में रोहताश कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसने मई 2013 में एक कंपनी का ट्रैक्टर खरीदा था। उसने एक लाख 20 हजार रुपये की राशि ट्रैक्टर खरीदते समय जमा करवाई थी। इसके अतिरिक्त एक कंपनी से 5,05,150 रुपये का लोन चार साल के लिए लिया था। कंपनी ने ट्रैक्टर का लोन भरने के लिए आठ किस्त 91,268 रुपये निर्धारित की। इसे भरने की अवधि छह माह रखी गई। उसने 24 दिसंबर 2013 से 25 जून 2016 तक छह किस्त संबंधित फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में जमा करवा दी। सातवीं किस्त 31 दिसंबर 2016 को भरनी थी। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह यह किस्त समय पर जमा नहीं करवा पाया। इसकी सूचना उसने संबधित कंपनी के सिरसा कार्यालय में जाकर मौखिक रूप से दी। उसने कहा था कि वह जुर्माने सहित राशि भर देगा।
विज्ञापन

उसने बताया कि 26 अप्रैल 2017 को सुबह 10 बजे उसका ड्राइवर ट्रैक्टर को बाहर निकाल रहा था। उसी समय तीन युवक आए और उसने ट्रैक्टर मालिक के बारे में पूछा। जब वह युवकों के पास गया तो उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर कंपनी द्वारा फाइनेंस किया हुआ है। आपने इसकी किस्त अदा नहीं की इसलिए ट्रैक्टर हम ले जाएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि वह कुछ देर में आपके पैसे कंपनी के कार्यालय में जमा करवा देगा। युवकों ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों का कहना था कि किस्त दे जाए और ट्रैक्टर ले जाए। इसके बाद युवक उससे बहस करने के बाद चले गए। इसके बाद उनका चालक हनुमान मंदिर खैरेकां के पास मिट्टी डालने का काम कर रहा था। वहां आकर ये तीनों युवक चालक रमेश कुमार से ट्रैक्टर ले गए। जब चालक ने उसे यह बात बताई तो वह यहां-वहां से पैसों का बंदोबस्त करके जब वह कंपनी के कार्यालय में पहुंचा तो वहां पर न तो उनसे किस्त ली गई और न ही उन्हें ट्रैक्टर लौटाया। रोहताश ने बड़ागुढ़ा थाना में शिकायत देते हुए उक्त तीनों युवकों व फाइनेंस कंपनी पर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनेंस कंपनी के कारिंदों पर जबरन ट्रैक्टर ले जाने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed