फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   21 police personnel and two bike riders deployed for the security of Sirsa Mandi

Sirsa News: सिरसा मंडी की सुरक्षा में तैनात किए 21 पुलिस कर्मी व दो बाइक राइडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
21 police personnel and two bike riders deployed for the security of Sirsa Mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अनाजमंडी में धान की चोरी की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एसपी विक्रांत भूषण ने अनाजमंडी में 21 पुलिस कर्मचारियों व दो बाइक राइडर की ड्यूटी लगा दी है। इसके साथ ही अब मंडी में यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने के लिए बेतरतीब खड़े किए गए वाहनों का ऑनलाइन चालान किया जाएगा।

दो दिन पहले अनाजमंडी से आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मनोहर मेहता सहित 4 आढ़तियों की दुकानों के आगे रखे धान के चार कट्टे चोरी हो गए थे। इस संबंध में वीरवार को आढ़ती एसोसिएशन के कार्यालय में प्रधान मनोहर मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विशेष रूप से शहर सिरसा के एसएचओ सत्यवान शर्मा व जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी के इंचार्ज जगदीश बैनीवाल शामिल हुए। बैठक में एसोसिएशन के उपप्रधान सुशील कसवां, कोषाध्यक्ष कुणाल जैन व सहसचिव महावीर शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में मंडी में चल रहे धान के सीजन व बढ़ती हुई चोरी की घटनाओं के बारे चर्चा हुई। एसएचओ सत्यवान शर्मा ने बताया कि मंडी में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए 21 पुलिस के जवान व 2 बाइक राइडर दिए गए हैं जो 24 घंटे मंडी की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। बाइक पर धान की बोरी ले जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा सख्ती से पूछताछ की जाएगी।उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे खाली ट्रॉलियां पार्किंग स्थल में खड़ी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed