फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   21 lakhs cheated with farmers of half a dozen villages

आधा दर्जन गांवों के किसानों के साथ 21 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
21 lakhs cheated with farmers of half a dozen villages
सिरसा। करनाल की प्रो एंजल एग्रोटेक कंपनी का अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने छह गांवों के किसानों से 21 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले किसानों को आलू की फसल बोने का लालच दिया और उसके बाद फसल स्टोर में रखवाकर बिना पेमेंट दिए फरार हो गया। पुलिस ने किसानों की शिकायत पर प्रो. एंजल एग्रोटेक कंपनी, एंजल ब्यूटी पार्लर, करण बिहार, करनाल के अधिकारी विपिन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव दड़बी, भरोखां, ढाणी रामपुरा, पनिहारी, शाहपुर बेगू के किसानों ने बताया कि वर्ष 2018 में विपिन कुमार ने आलू की फसल बोने की बात कही। यही नहीं विपिन ने बीज भी स्वयं उपलब्ध करवाने व फसल स्वयं ही खरीदने का लालच दिया। आरोपी ने बकायदा एग्रीमेंट भी तैयार कराया। आरोपी की बातों में आकर किसानों ने आलू की फसल बोकर तैयार कर दी। 2500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से उन्होंने बीज भी खरीद लिया। फसल तैयार होने पर किसानों ने विपिन कुमार से संपर्क किया तो उसने करनाल फसल लेकर आने को कहा। जिस पर किसान अमन सेठी, मगंत राम, चंद्र प्रकाश, शीतल, सौरभ व गौरव ने अपना माल विपिन कुमार के भेजे गए ट्रकों में भरकर करनाल ले गए। वहां विपिन ने बहाना बनाया कि इस वक्त मेरे पास खरीदार नहीं है। आपका सारा माल गोदाम में जमा करवा देता हूं। कोई खरीदार आएगा तो उसे माल देकर आपकी पेमेंट खाते में जमा करवा दूंगा। करीब 27 लाख 34 हजार 976 रुपये की फसल उन्होंने गोदाम में जमा करवा दी। विपिन कुमार ने उन्हें केवल 6 लाख 73 हजार 617 रुपये की राशि का भुगतान किया और 21 लाख रुपये बकाया रह गए। कुछ समय बाद विपिन से संपर्क किया तो वह आनाकानी करने लगा। फिर उसने एक चेक दिया और लेकिन इसे अभी बैंक में नहीं लगाने को कहा। इसके बाद भी आरोपी ने बकाया 21 लाख रुपये की राशि का भुगतान नहीं किया। पुलिस ने किसानों के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed