फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कालांवाली का बूथ 23 पिंक और रघुवाना का बूथ 115 बनेगा मॉडल बूथ

कालांवाली का बूथ 23 पिंक और रघुवाना का बूथ 115 बनेगा मॉडल बूथ

Thu, 25 Apr 2019 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
कालांवाली का बूथ 23 पिंक और रघुवाना का बूथ 115 बनेगा मॉडल बूथ
कालांवाली का बूथ नं. 23 पिंक और रघुआना का बूथ नं.115 बनेगा मॉडल बूथ
विज्ञापन

कालांवाली के सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बूथों पर पुख्ता व्यवस्था के संबंध में ली स्कूल मुखियाओं की बैठक
सिरसा। लोकसभा आम चुनाव के लिए मतदाता को किसी प्रकार की असुविधा ना हो और वह बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इसके लिए प्रशासन ने बूथों पर सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। बूथों पर इन सुविधाओं व व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के संबंध में सहायक निर्वाचन अधिकारी (कालांवाली) एवं एसडीएम सिरसा वीरेंद्र चौधरी ने क्षेत्र के स्कूल मुखियाओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गांव रघुआना के बूथ नंबर 115 को मॉडल तथा मार्केट कमेटी कालांवाली के बूथ नंबर 23 को पिंक बूथ के रुप में स्थापित किया जाएगा। पिंक बूथ व माडल बूथ को पूरी तरह से आकर्षक बनाया जाएगा। पिंक बूथ पर सभी कार्य महिला अधिकारी व कर्मचारी करेंगे। पिंक बूथ पर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने से लेकर सुरक्षा तक का जिम्मा महिलाओं पर होगा। इनमें मतदान के लिए पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी सहित सुरक्षाकर्मी व अन्य कार्मिक महिलाएं ही होगी।

एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में अधिकतर बूथ सरकारी स्कूलों में बनाए गए हैं। इसलिए स्कूल मुखियाओं की अधिक जिम्मेवारी हो जाती है कि वो बूथों पर बिजली, पानी व शौचालय आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में अपना सहयोग करें। ताकि मतदाता बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने बताया कि कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में 193 बूथ हैं। इनमें से 150 बूथ विभिन्न स्कूलों में बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी बूथों पर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ सभी प्रबंध किए गए हैं, फिर भी कहीं कुछ कमियां हैं। वहां स्कूल मुखिया अपने स्तर पर इनको पूरा करवाएं और लोकसभा आम चुनाव के सफलतम समापन में अपना सहयोग करें। उन्होंने स्कूल मुखियाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने-अपने स्कूलों में बने बूथों की सुविधाओं का निरीक्षण करें और जहां भी कोई कमी नजर आती है, उसे अपने स्तर पर पूरा करवाएं। यदि कोई सुविधा किसी अन्य विभाग द्वारा की जानी है, तो उस बारे अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बूथ पर बिजली, पानी, शौचालय, रैंप की व्यवस्था होना जरूरी है। स्कूल प्रशासन यह देखे कि स्कूल में बने बूथ पर पीने के पानी की व्यवस्था सही हो, ताकि पोलिंग पार्टी या मतदाता को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। बूथ पर सीनियर सिटीजन व दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप की सुविधा हो। यह भी सुनिश्चित करें कि बूथ केंद्र पर बिजली की व्यवस्था सुचारु रहे और सभी पावर प्वाइंट चालू हालात में हो। इस मौके पर तहसीलदार सिरसा, सचिव मार्केट कमेटी कालांवाली, बीडीपीओ वेदपाल, बीडीपीओ ओमप्रकाश, एसडीओ पंचायत राज सुधीर, एसडीओ सतीश मेहता, कानूनगो अविनाश सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed