फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2017 में पैक्स प्रबंधकों ने जैविक खाद की खरीद में बरती थी अनियमितताएं, अब रिकवरी की तैयारी

2017 में पैक्स प्रबंधकों ने जैविक खाद की खरीद में बरती थी अनियमितताएं, अब रिकवरी की तैयारी

Thu, 14 Mar 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
2017 में पैक्स प्रबंधकों ने जैविक खाद की खरीद में बरती थी अनियमितताएं, अब रिकवरी की तैयारी
12 पैक्स प्रबंधकों को 76 लाख 81 हजार रुपये की रिकवरी के नोटिस भेजे
विज्ञापन

सिरसा। सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति डबवाली ने जिले के नौ पैक्स सोसाइटियों को नियमों की अनदेखी करके दो साल पहले खरीदी गई जैविक खाद की रिकवरी के लिए 12 पैक्स प्रबंधकों को 76 लाख 81 हजार रुपये की रिकवरी के नोटिस भेजे हैं। इसमें पैक्स सोसाइटियों के प्रबंधकों को 18 प्रतिशत ब्याज सहित पैसा जमा करवाने के निर्देश दिए है। वहीं सभी पैक्स प्रबंधकों को अपना जवाब देने के दि सिरसा रजिस्ट्रार कार्यालय में 19 मार्च को व्यक्तिगत तौर पर पेश होना पड़ेगा।
जानकारी के अनुसार जिला सिरसा में पैक्स प्रबंधकों ने नियमों की अनदेखी करके 2017 में करीब एक करोड़ 60 लाख की जैविक खाद की खरीद की। इसमें से डबवाली सहकारी समिति के अधीन पैक्स प्रबंधकों ने करीब 91 लाख 40 हजार 515 रुपये की खाद की खरीद की। इस संबंध में सिरसा सहकारी समिति के रजिस्ट्रार एवं सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति डबवाली की ओर से देसूजोधा पैक्स के सेल्समैन बिकर सिंह, बिज्जूवाली पैक्स के धर्मवीर सिंह, खोखर पैक्स के रामचंद्र, देसूजोधा पैक्स के कृष्ण कुमार, डबवाली पैक्स के श्रवण कुमार, अबबूशहर के भीमसेन, अबबूशहर के श्रवण कुमार, गोरीवाला के रामकुमार, चौटाला पैक्स के रामचंद्र, चौटाला पैक्स के श्रवण कुमार, ओढ़ा पैक्स के पृथ्वी सिंह और अलीकां पैक्स के फकीरचंद प्रबंधक को रिकवरी नोटिस भेज कर पैसा जमा करवाने के लिए कहा गया है। इन सभी प्रबंधकों को 19 मार्च को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए सिरसा कार्यालय में बुलाया गया है। सिरसा सहकारी समिति के रजिस्ट्रार जितेंद्र कौशिक के पास डबवाली सहायक रजिस्ट्रार का अतिरिक्त चार्ज है।
विज्ञापन

ये हैं मामला
2017 में पैक्स प्रबंधकों की एक मीटिंग तत्कालीन अधिकारियों की उपस्थिति में एक निजी होटल में हुई। जिसमें उन्हें जैविक खाद की जानकारी दी गई। दि सिरसा केंद्रीय सहकारी समिति और पैक्स प्रबंधकों ने नियमों की अनदेखी करके शहर के दो डीलरों से सिकंदराबाद की निजी फर्टिलाइजर्स कंपनी से जैविक खाद खरीद कर पैक्सों में भेज दी। पूरे जिले में यह एक करोड़ 60 लाख की खाद की खरीद की गई। कंपनी और डीलरों को भुगतान भी कर दिया गया। सिरसा के 13 पैक्स और डबवाली के करीब नौ पैक्सों में खाद भिजवाई गई। नियमों की अनदेखी कर खरीदी गई खाद के संबंध में शिकायत मिलने के बाद बैंक के तत्कालीन अधिकारियों और पैक्स प्रबंधकों की कमीशनखोरी के मामले का भंडाफोड़ हुआ। इसके बाद दि सिरसा केंद्रीय सहकारी समिति ने पैक्स प्रबंधकों को जैविक खाद के बेचने पर रोक लगा दी। इस मामले की विजिलेंस जांच भी चल रही है। हालांकि कुछ पैक्स प्रबंधकों ने खाद के स्टॉक से कुछ किसानों को बेच भी दी। लेकिन पिछले दो साल से जो स्टॉक बचा हुआ है, उसकी रिकवरी के लिए अब सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति डबवाली ने अपने अधीन आने वाले नौ पैक्सों को खाद खरीदने पर बचे हुए स्टॉक की रिकवरी के नोटिस डाल दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस पर कितना बकाया
पैक्स, खाद का स्टॉक बकाया रुपये
देसूजोधा 112500 3600
बिज्जूवाली 1194975 1167715
खोखर 32400 32400
देसूजोधा 1472040 1457470
डबवाली 549960 332910
अबूबशहर 412220 118520
अबबूशहर 587500 566350
गोरीवाला 1167420 850606
चौटाला 721920 719100
चौटाला 650500 357600
ओढ़ा 654240 578100
अलीका 1584840 1496950
कोट्स
हमने जिन पैक्स प्रबंधकों ने नियमों की अनदेखी करके जैविक खाद खरीदी थी। उनको रिकवरी के नोटिस भेजे हैं। सभी को 19 मार्च को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया गया है।
जितेंद्र कौशिक, रजिस्ट्रार सिरसा एवं अतिरिक्त चार्ज सहायक रजिस्ट्रार डबवाली सहकारी समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed