फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एलईडी लाइट पर उलझे दो पार्षद, महिला पार्षद ठेकेदार से बोलीं- तुम हाथ जोड़कर लगाओगे

एलईडी लाइट पर उलझे दो पार्षद, महिला पार्षद ठेकेदार से बोलीं- तुम हाथ जोड़कर लगाओगे

Mon, 25 Feb 2019 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
एलईडी लाइट पर उलझे दो पार्षद, महिला पार्षद ठेकेदार से बोलीं- तुम हाथ जोड़कर लगाओगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। शहर की स्ट्रीट लाइटों को लेकर दो पार्षदों में तकरार हो गई। महिला पार्षद कौशल्या वर्मा ने कहा कि उनके वार्ड में खंभों पर स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। इसलिए वहां पर एलईडी लगाई जाएं। लेकिन पार्षद राजेश गुज्जर ने कहा कि पहले बाजारों में एलईडी लाइट लगाई जानी हैं। इस बात को लेकर पार्षदों के बीच गहमागहमी हो गई। हालांकि बाद में प्रधान और अन्य पार्षदों के समझाने पर मामला शांत हुआ।
वार्ड नंबर 13 की पार्षद कौशल्या देवी सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंची। उस समय नगर परिषद के कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह, पार्षद मनोज मकानी, राजू, लक्की डावर, हरदास सिंह रिंकू, पार्षद जश्र इंसां के साथ किसी मुद्दे को लेकर चर्चा कर रहे थे। शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम करने वाला ठेकेदार दिलीप भी मौके पर ही था। महिला पार्षद कौशल्या वर्मा ने ठेकेदार दिलीप से कहा कि प्रतापगढ़ रोड पर हाईमास्ट लाइट खराब है। साथ ही जिन खंभों पर लाइट नहीं हैं उन खंभों पर नई एलईडी लाइट्स लगाई जाएं। प्रतापगढ़ रोड के खंभों पर लाइट न होने के कारण लोगों को रात में दिक्कतें आ रही हैं। इसी बीच वार्ड 23 के पार्षद राजेश गुज्जर ने कहा कि अभी हाईमास्ट लाइट तैयार नहीं हुई। पहले शहर के बाजारों में एलईडी लगाने की योजना है। इसके बाद वार्डों में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिन खंभों पर पहले लाइट नहीं लगी, उस पर एलईडी नहीं लगाई जाएगी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में तकरार हो गई। महिला पार्षद कौशल्या वर्मा ने कहा कि पार्षद विकास जैन के एरिया में एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं तो उनके वार्ड में क्यों नहीं लगाई जा सकती। हिम्मत है तो उसके वार्ड की लाइट फाड़ कर दिखाओ। गहमागहमी में पार्षद कौशल्या वर्मा ने गर्म तेवर दिखाते हुए ठेकेदार से कहा कि आप हमारे वार्ड में हाथ जोड़कर लाइट लगाने आएंगे। तब ठेकेदार दिलीप और पार्षद राजेश गुज्जर ने कहा कि विकास जैन के वार्ड में लाइट नहीं लगाई गईं। उनके वार्ड में जो एरिया आता है वह बाजार का है। सभी ने सर्वसम्मिति से फैसला किया था कि पहले बाजारों में ही एलईडी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैने जो टेंडर लिया हुआ है उसके अनुसार शहर के जिन स्ट्रीट लाइट प्वाइंट पर सोडियम लाइट लगी हुई हैं वहीं पर ही एलईडी लगाई जाएंगी। पार्षदों ने ही एकमत से फैसला लिया था कि पहले बाजारों में ही एलईडी लगाई जाएंगी और उसके बाद वार्डों में।
ठेकेदार दिलीप, नगरपरिषद सिरसा।

प्रतापगढ़ रोड पर स्ट्रीट लाइट न होने के कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। इसलिए मैंने ठेकेदार को एलईडी लाइट लगाने के लिए कहा था। लेकिन एक पार्षद बीच में बोलने लग गए। इसलिए उनकी गहमागहमी हो गई।

- कौशल्या वर्मा, पार्षद वार्ड 13

हमने पहले बाजारों में स्ट्रीट लाइट पर एलईडी लगाने का एकमत से निर्णय लिया था। विकास जैन पार्षद का एरिया बाजार का है। हमारी कोई गहमागहमी नहीं हुई।
- राजेश गुज्जर, पार्षद, वार्ड नंबर 23

ईओ ने किया ज्वाइन
डबवाली नगरपरिषद के ईओ अमन ढांडा ने सोमवार को सिरसा नगरपरिषद में कार्यकारी अभियंता का पद संभाल लिया है। अमन ढांडा डबवाली से सोमवार को रिलीव हुए। सोमवार को वे पार्षदों के साथ 11 बजे बजट पर और 12 बजे हाउस की बैठक करेंगे। मंगलवार को बैठक में गलियों और अन्य मुद्दों पर पार्षदों के बीच तकरार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed