{"_id":"5c671d3dbdec2256ab4e6cf5","slug":"201550261565-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एचडीएफसी बैंक ने प्रशासन को 500 डस्टबिन वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एचडीएफसी बैंक ने प्रशासन को 500 डस्टबिन वितरित किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए योगदान दें लोग : डीसी
सिरसा। पंचायत भवन में शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने की। इस कार्यक्रम में जिला व उपमंडल स्तर के अधिकारियों एवं पंचायती राज संस्थाओं व अन्य लोगों ने भाग लिया। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत-एक कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम के तहत एचडीएफसी बैंक ने सिरसा शहर को सुंदर व साफ बनाने के लिए नई पहल की है। इसके तहत वाहनों के लिए 500 डस्टबिन वितरित किये गए हैं। इसके लिए उन्होंने एचडीएफसी बैंक की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम देश के नवनिर्माण में सहयोगी होगा और अपने जिले को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना सहयोग व योगदान देना होगा।
उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी एचडीएफसी बैंक के माध्यम से सिरसा शहर को सुंदर बनाने के लिए कई जगहों पर बाल पेंटिंग व अन्य कार्य किये गए हैं। उपायुक्त ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के लाभ के लिए संबंधित गांवों के सरपंचों व अन्य लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने गांवों में इस योजना का प्रचार व प्रसार का कार्य करें ताकि कोई भी पात्र किसान फार्म भरने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों / किसान को छूट दी गई है और वे इसके पात्र हैं तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के अधिकारी एवं कर्मचारी / किसान पात्र नहीं है। उन्होंने श्रमिकों के कल्याण के लिए शुरु की गई प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के लिए भी सरपंचों से सहयोग मांगा और इस योजना का प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि घरों में काम करने वाले नौकर, ड्राईवर, रिक्शा चालक, निर्माण करने वाले मजदूर, कूड़ा बीनने वाले, भट्टा श्रमिक, बीड़ी बनाने तथा जूते संवारने का काम करने वाले कामगार, मिड डे मील वर्कर इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। इस योजना के तहत 60 साल या इससे अधिक की उम्र के लाभार्थी को 3 हजार रुपये की मासिक पेंशन दिये जाने का प्रावधान है। इससे पूर्व स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक सुखविंद्र सिंह ने स्वच्छता के महत्व के बारे में बारे जानकारी दी।