{"_id":"5b94325f867a557ec97f13ae","slug":"201536438879-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बंद का शहर में रहा मिला-जुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बंद का शहर में रहा मिला-जुला असर
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यकर्ताओं को देखकर बंद की दुकानें, दोपहर बाद खोलीं
सिरसा। इनेलो-बसपा के हरियाणा बंद को लेकर सुबह इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन और विधायक मखन लाल सिंगला के नेतृत्व में इनेलो कार्यकर्ता बाजार पहुंचे। कार्यकर्ताओं को देखकर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर लिए। कुछ स्थानों पर सुबह दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी, लेकिन ढाई बजे के बाद दुकानें खोल ली। शनिवार सुबह ही इनेलो बसपा गठबंधन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने निर्धारित जोन में जोन इंचार्जों के मार्गदर्शन में विभिन्न बाजारों में पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का अनुरोध किया। इनेलो कार्यकर्ताओं ने बाजारों में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान सुभाष चौक में इनेलो जिलाध्यक्ष व सिरसा के विधायक मक्खनलाल सिंगला ने व्यापारियों व दुकानदारों का बंद का समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त किया।
दोनों नेताओं ने कहा कि सिरसा की जनता ने सदैव जनहित के मुद्दे पर इनेलो का समर्थन किया है। इनेलो ने करीब दो सालों से नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में एसवाईएल के मुद्दे पर विभिन्न चरणों में जेल भरो आंदोलन, संसद का घेराव, पंजाब से आने वाले वाहनों का चक्का जाम जैसे आंदोलन चलाकर भाजपा की केंद्र सरकार पर एसवाईएल के मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को अमल कराने के लिए अनुरोध किया था मगर भाजपा ने जनभावनाओं को कुचलते हुए इसे रद्दी की टोकरी में डाल दिया। प्रदेश की जनता भाजपा शासन में बुरी तरह से दुखी है। वहीं,दोपहर बाद हिसार रोड, बेगू रोड, डबवाली रोड, सदर बाजार , नोहरिया बाजार, हिसारिया बाजार, रानियां रोड, सरकूलर रोड, शिव चौक, आईटीआई रोड, सिविल अस्पताल रोड, बरनाला रोड, सूरतगढिया बाजार में दुकानें खुल गई। बंद का असर दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ा।
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं: यतिंद्र सिंह
इनलो-बसपा द्वारा किए गए हरियाणा बंद पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। वह केवल मात्र जनता को बरगलाने का कार्य कर रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा की बंद एसवाईएल, जीएसटी और नोटबंदी के मुद्दे पर किया गया है ,अगर इस विषय की बात की जाए तो एसवाईएल पर आज तक कांग्रेस, इनेलो और बसपा सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने केवल मात्र वोटों की राजनीति की है। अगर इनेलो वास्तव में एसवाईएल के मुद्दे पर काम चाहती तो जब पंजाब में अकाली दल की सरकार थी और हरियाणा में इनेलो की सरकार थी तो एसवाईएल का पानी क्यों नहीं लाया गया? दूसरी तरफ अगर कांग्रेस की बात करें जब केंद्र में यूपीए सरकार थी और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी तब कांग्रेस ने मात्र राजनीतिक रोटियां ही सेकने का काम किया।