फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अब विज्ञान प्रदर्शनी के लिए विद्याथयों को तैयार नहीं करने पड़ेंगे अलग-अलग मॉडल

अब विज्ञान प्रदर्शनी के लिए विद्याथयों को तैयार नहीं करने पड़ेंगे अलग-अलग मॉडल

Sat, 21 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
अब विज्ञान प्रदर्शनी के लिए विद्याथयों को तैयार नहीं करने पड़ेंगे अलग-अलग मॉडल
अब विज्ञान प्रदर्शनी के लिए विद्यार्थियों को तैयार नहीं करने पड़ेंगे अलग-अलग मॉडल
विज्ञापन

16 जुलाई को पंचकुला स्थित निदेशालय में हुई प्रदेश के सभी जिलों के जिला विज्ञान विशेषज्ञों की मीटिंग में लिया निर्णय
समग्र शिक्षा अभियान और एससीईआरटी द्वारा संयुक्त रूप से करवाया जाएगा एक साथ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
विद्यार्थियों के समय व पैसे की होगी बचत, पढ़ाई भी नहीं होगी बाधित
महेंद्र सुथार
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। समग्र शिक्षा अभियान और एससीईआरटी द्वारा लगाई जाने वाली विज्ञान प्रदर्शनी के लिए विद्यार्थियों को अलग-अलग मॉडल तैयार नहीं करने पड़ेंगे। अब समग्र शिक्षा अभियान और एससीईआरटी द्वारा संयुक्त रुप से एक साथ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। 16 जुलाई को पंचकुला स्थित निदेशालय कार्यालय में हुई प्रदेश के सभी जिलों के जिला विज्ञान विशेषज्ञों की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। बैठक विभाग के संयुक्त निदेशक प्रशासन-2 एवं सह उप सचिव शिक्षा राजीव प्रसाद, एचसीएस द्वारा बुलाई गई थी। बैठक में निदेशालय से प्रोग्राम ऑफिसर्स डा. उमेश गुप्ता, अजय कुमार, एसपीओ कार्यालय से सोनाली व कई अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में निर्णय लिया है कि एसएसए और एससीईआरटी द्वारा अब विज्ञान प्रदर्शनी व अन्य कार्यक्रम ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर पर दो दिन आयोजित होंगे। पहले जहां एससीईआरटी द्वारा ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर पर इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जबकि एसएसए केवल जिला स्तर पर ही प्रदर्शनी का आयोजन करता था। विज्ञान प्रदर्शनी के साथ इस बार पोस्टर मेकिंग, साइंस सेमीनार व साइंस ड्रामा को भी शामिल किया गया है। इसमें प्रथम दिन पोस्टर मेकिंग व साइंस ड्रामा होंगे। जबकि दूसरे दिन साइंस सेमीनार व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

एससीईआरटी पहले दिसंबर माह में ब्लॉक स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन करवाती थी। इसके पश्चात जिला व राज्यस्तर पर इनका आयोजन होता था। वहीं समग्र शिक्षा अभियान 22 दिसंबर या इसके आसपास वरिष्ठ व प्रसिद्ध वैज्ञानिक श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन करता था। उक्त दोनों प्रदर्शनी के लिए विद्यार्थियों को मॉडल तैयार करने पड़ते थे। जिस कारण उनकी पढ़ाई भी ज्यादा प्रभावित होती थी। उधर जनवरी माह में इनकी राज्यस्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन होता था। जिस कारण विद्यार्थी न तो अच्छे तरह से विज्ञान प्रदर्शनी में भाग ले पाते थे और न ही इन दिनों में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी कर पाते थे। अब जब दोनों विभागों द्वारा एक साथ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। जोकि विद्यार्थियों के लिए राहत भरा निर्णय हैै। विद्यार्थी अब अच्छे ढंग से समय लगाकर अच्छे से अच्छा मॉडल तैयार कर सकेंगे। वहीं राज्यस्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन दिसंबर में होने के कारण पढ़ाई भी बाधित नहीं होंगी। विज्ञान प्रदर्शनी ब्लॉक स्तर पर अगस्त में शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स:
- विज्ञान प्रदर्शनी अलग-अलग न करवाकर एक साथ करवाने का निर्णय विद्यार्थियों के साथ साइंस अध्यापकों के लिए भी फायदेमंद है। क्योंकि उन्हें अब केवल एक ही मॉडल बनवाने के लिए विद्यार्थियों पर अधिक मेहनत करनी होगी। इससे विद्यार्थी की समय व पैसे दोनों की बचत होगी। ब्लॉक स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी अगस्त में शुरु होगी। प्रदर्शनी का आयोजन दो दिन होगा।

-डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा।
कोट्स:
-समग्र शिक्षा अभियान और एससीईआरटी द्वारा एक साथ विज्ञान प्रदर्शनी सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जोकि विद्यार्थियों के हित में है। इस बार विज्ञान प्रदर्शनी के साथ ही पोस्टर मेकिंग, साइंस सेमीनार व साइंस ड्रामा का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया है।
डॉ. यज्ञदत्त वर्मा, डीईओ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed