फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एसडीएम ने की खैरेकां जमीन मामले की सुनवाई, ग्राम पंचायत व बीडीपीओ से मांगा रिकॉर्ड

एसडीएम ने की खैरेकां जमीन मामले की सुनवाई, ग्राम पंचायत व बीडीपीओ से मांगा रिकॉर्ड

Sat, 21 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने की खैरेकां जमीन मामले की सुनवाई, ग्राम पंचायत व बीडीपीओ से मांगा रिकॉर्ड
एसडीएम ने की खैरेकां जमीन मामले की सुनवाई, ग्राम पंचायत व बीडीपीओ से मांगा रिकॉर्ड
विज्ञापन

सिरसा। गांव खैरेकां की पंचायती जमीन को औन-पौने दामों पर ठेके पर दिए जाने के मामले में शुक्रवार को एसडीएम सिरसा ने सुनवाई की। उन्होंने संबंधित पक्षों को तलब किया था। मामले के पक्षकार नित्यप्रकाश, तत्कालीन ग्राम सचिव मुक्ता व शिकायतकर्ता सुशील कुमार पेश हुए। मामले में एसडीएम ने बीडीपीओ सिरसा व ग्राम पंचायत खैरेकां को विवादित जमीन की स्थिति स्पष्ट करने और पटवारी से रिपोर्ट लाने के आदेश दिए। अब ग्राम पंचायत खैरेकां व बीडीपीओ की ओर से क्या दस्तावेज पेश किए जाते हैं। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन इस मामले में ग्राम पंचायत व बीडीपीओ पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सामाजिक कार्यकर्ता सुशील कुमार निवासी खैरेकां ने जिला उपायुक्त को शिकायत के माध्यम से ग्राम पंचायत की जमीन को औने-पौने दामों पर ठेके पर दिए जाने की शिकायत की थी। उन्होंने तत्कालीन ग्राम सचिव मुक्ता, तत्कालीन बीडीपीओ सुनहरा सिंह व अन्य पर षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया था। उन्होंने शिकायत में बताया कि खैरेकां में पेट्रोल पंप के साथ ग्राम पंचायत की भूमि है। पंप के संचालक नित्य प्रकाश ने ग्राम पंचायत की 10 कनाल 10 मरला भूमि 29 अप्रैल 2016 को एक वर्ष के लिए ठेके पर लिया था। लेकिन षडयंत्र रचकर रसीद 20 वर्षों के लिए काट डाली। मामले में वर्तमान बीडीपीओ ने अपनी जांच में ग्राम सचिव मुक्ता और सरपंच को दोषी करार दिया और इस बारे में डीडीपीओ को रिपोर्ट भी भेज दी। वहीं बीडीपीओ ने नित्य प्रकाश और तत्कालीन बीडीपीओ सुनहरा सिंह के खिलाफ जांच ही नहीं की। इसके बाद शिकायतकर्ता ने सीएम विंडो पर शिकायत डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed