{"_id":"5ae7781e4f1c1b46098b7541","slug":"201525119006-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई को लेकर महिला की नगरपालिका कर्मचारियों के साथ तू तू मैं मैं,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई को लेकर महिला की नगरपालिका कर्मचारियों के साथ तू तू मैं मैं,
Updated Tue, 01 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कालांवाली।
सोमवार सायं को वार्ड आठ की निवासी एक महिला ने अपने घर के सामने सफाई न होने को लेकर नगर पालिका में जमकर हंगामा किया और दो महिला सफाई कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। रोष स्वरूप सफाई कर्मचारियों ने रोष जताते हुए उक्त महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और थाने में शिकायत दी।
वार्ड आठ के पालिका क्षेत्र की निवासी एक महिला ने शाम को नगर पालिका में यह कह कर हंगामा करना शुरू कर दिया कि उसके घर के सामने सफाई नहीं होती। पालिका में मौजूद सचिव ऋषिकेश चौधरी और एसआई अविनाश सिंगला ने उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसका गुस्सा बढ़ता गया और उसने कार्यालय में पड़ी कुर्सियों को बाहर फेंकना शुरू कर दिया, जिसके बाद कार्यालय में भगदड़ मच गई। महिला का गुस्सा यहीं पर शांत नहीं हुआ। महिला ने दो महिला सफाई कर्मचारी ज्योति और रोशनी के साथ हाथापाई की और दरोगा नानक चंद के साथ गाली गलौच किया, जिसके बाद मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों ने रोष जताते हुए पालिका में धरना देते हुए महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गुलजारी लाल पुलिस टीम के साथ पहुंचे। हंगामे के दौरान मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंचे और महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि उक्त महिला के व्यवहार के कारण मोहल्ले के लोग काफी दुखी है। महिला द्वारा पालिका में किए गए हंगामे की पूरी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हंगामे के बाद कालांवाली पुलिस महिला को जिप्सी में बैठाकर ले गई। दरोगा नानक चंद व अन्य सफाई कर्मचारियों ने थाना प्रभारी को शिकायत देकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग। इस संबंध में पालिका सचिव ऋषिकेश चौधरी ने कहा कि उक्त महिला ने पालिका कार्यालय व उनके कमरे में आकर हंगामा किया और कुर्सियों को बाहर फेंका गया और महिला कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। हंगामे की पूरी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में कैद है। कर्मचारियों द्वारा उसके खिलाफ थाना में शिकायत दे दी है और इस मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।