फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   200 employees got corona vaccine installed at 12 centers in the district

जिले में 12 केंद्रों पर 200 कर्मचारियों ने लगवाया कोरोना का टीका

Tue, 09 Feb 2021 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
200 employees got corona vaccine installed at 12 centers in the district
पुलिस लाइन, जेल डिस्पेंसरी सहित 12 केंद्रों पर कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। मंगलवार को कुल 200 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। हालांकि विभाग की ओर से 320 कर्मियों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य तय किया गया था। लेकिन विभाग का 62 फीसदी ही लक्ष्य पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ पंचायती राज विभाग के कर्मियों का डाटा ही कोविन पोर्टल पर अपलोड हुआ है। जबकि पुलिस विभाग, राजस्व और नगर परिषद कर्मियों का कुछ डाटा ही पोर्टल पर अपलोड हुआ है। पुलिस विभाग की ओर से पहले सभी कर्मियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया गया था। लेकिन वह गलत होने के कारण पुलिस कर्मियों का डाटा विभाग को दोबारा से पोर्टल पर अपलोड करना था। लेकिन अभी भी इन कर्मियों का डाटा अपलोड नहीं हो पाया है। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

14 फरवरी से स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी दूसरी डोज
कोरोना वैक्सीनेशन के प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी। ऐसे में अब 28 दिनों पश्चात इन्हीं कर्मियों को कोरोना वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग की ओर से पहले चरण में लगी वैक्सीन का भी स्टाक रखा गया है। ताकि दूसरी डोज लगाते समय वैक्सीन की कमी न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तीन नए संक्रमित मरीज मिले
मंगलवार को जिले में कोरोना के तीन मामले सामने आए हैं। जिले में अब 15 मरीज कोरोना संक्रमित है। विभाग की ओर से अब तक कुल 2 लाख 21 हजार 783 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से कुल 80 हजार 65 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिले में अब तक कुल 116 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोट
कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया तेजी से चलाई जा रही है। कोरोना वैक्सीन की 10 हजार डोज सका स्टॉक आ चुका है। स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगाने की तैयारी भी की जा रही है। 14 फरवरी से दूसरी डोज लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- डॉ. कृष्ण कुमार, जिला चिकित्सक अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed