फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   20 village women cheated in the name of giving ration for rs 500 and sewing machine for rs 900

500 रुपये में राशन और 900 रुपये में सिलाई मशीन देन के नाम पर 20 गांवों की महिलाओं से ठगी

Thu, 19 Sep 2019 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
20 village women cheated in the name of giving ration for rs 500 and sewing machine for rs 900
सदर थाने में शिकायत देने पहुंची पीड़ित महिलाएं। - फोटो : Sirsa
वीरवार को 20 गांवों की महिलाएं राशन और सिलाई मशीन के नाम पर ठगी का शिकार होने की शिकायत लेकर सदर थाने में पहुंची। ठगी की शिकार इन महिलाओं में कोई विधवा है तो कोई साफ-सफाई का काम करने वाली ग्रामीण महिलाएं हैं। पंजाब और राजस्थान की महिलाएं भी ठगी का शिकार हुई हैं। महिलाओं ने शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने ट्रस्ट के नाम से फार्म भरवाकर उनके घरों में आकर सरकारी स्कीम बताकर उनसे राशन व सिलाई मशीन दिलाने की बात कहकर 500 रुपये लिए। लेकिन पिछले चार से पांच महीनों से उन्हें एक बार भी राशन नहीं मिला।
विज्ञापन

गांव मुसाहिब वाला, कोटली, पनिहारी, भीवा, मंडी डबवाली, नेजाडेला कलां, रामामंडी, खुइयां मलकाना, रोडी, भडोलिया वाली, ओटू, रानियां चुंगी सिरसा तथा राजस्थान के हनुमानगढ़ तथा बठिंडा की रामा मंडी की महिलाएं सदर थाने में पहुंची। पुलिस को दी शिकायत में महिलाओं ने बताया कि कुताबढ़ गांव की एक महिला उनके गांव में आई और उन्हें उसने बताया कि वह एक स्कीम लेकर आई जिसके तहत सभी लोगों को सरकारी स्कीमों का फायदा दिया जाएगा। इसके लिए उन सभी को 500 से लेकर 900 रुपये जमा करवाने पड़ेंगे। 500 रुपये में राशन मिलेगा और 400 रुपये अतिरिक्त देने पर सिलाई मशीन भी दी जाएगी। गांव की महिलाओं ने उसको पैसे दे दिए। जिसके बाद उक्त महिला ने कुछ महिलाओं को घर का राशन भेज दिया। लेकिन बाकी महिलाओं का राशन न आने के कारण जब उससे इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि अभी तक राशन आया नहीं है। जब आएगा तब उन सब के घर भेज दिया जाएगा। लेकिन ज्यादा दिन बीतने के बाद भी कोई राशन नहीं आया तो महिलाओं ने उनको फोन किया। लेकिन वे बहाने बना रही है।
विज्ञापन

हर गांव में एक प्रमुख महिला के माध्यम से भरवाएं फार्म
मुसाहिबवाला की कुलदीप कौर ने बताया कि कुताबढ़ की ठगी करने वाली महिला ने उसे राशन और सिलाई मशीन दिलवाने का भरोसा देकर करीब 200 महिलाओं के फार्म भरवाए। इसी प्रकार से कोटली की वीरपाल कौर, सुमित्रा, सुखपाल कौर, पनिहारी की राधा रानी, हनुमानगढ़ की निंदर कौर ने बताया कि उसने तीस फार्म भरवाएं। महिला ने उन्हें 900 रुपये में सिलाई मशीन और 500 रुपये में राशन दस महीनों तक देने का आश्वासन दिया। लेकिन एक बार भी राशन नहीं दिया। महिला से जब भी संपर्क किया जाता हैं तो वह कोई न कोई बहाना बना देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है।
-नवल सिंह, एसएचओ सदर, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed