{"_id":"5e51668d8ebc3ef3e27ba420","slug":"20-arrested-in-attack-for-punjab-police-in-village-desoojodha-case-sirsa-news-rtk5435757173","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव देसूजोधा में पंजाब पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 20 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव देसूजोधा में पंजाब पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में 20 गिरफ्तार
विज्ञापन
20 arrested in attack for punjab police in village desoojodha case
- फोटो : Sirsa
डबवाली पुलिस ने गांव देसूजोधा में 9 अक्टूबर 2019 को पंजाब पुलिस पर जानलेवा हमला करने, सरकारी वाहनों की तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने के मामले में 7 महिलाओं समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पंजाब पुलिस की टीम नशा तस्करी के मामले में आरोपी युवक कुलविंदर सिंह को पकड़ने के लिए गांव आई थी, तब आरोपी के पारिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उन पर हमला कर दिया था। फायरिंग और मारपीट में पंजाब पुलिस के पांच जवान घायल हो गए थे।
शहर डबवाली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में छोटा सिंह, राजा सिंह, तेज सिंह, अंग्रेज सिंह, मंदर सिंह, सतपाल, मुखपाल, हरप्रीत, बिट्टू, बिंद्र सिंह, जसविंद्र, गुरजंट, महक सिंह, मंदर कौर, बेअंत कौर, परमजीत कौर, जसविंद्र कौर, मनप्रीत कौर, बाला और हरप्रीत कौर निवासियान गांव देसूजोधा शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों को संभवत: रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले के तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हमले की घटना के चार महीने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई है। इस घटना के बाद में गांव देसूजोधा में सिरसा पुलिस ने एक चौकी भी बनाई है।
ये था मामला
नशे की 6000 गोलियों की तस्करी के मामले में बठिंडा पुलिस रामां मंडी थाना में दर्ज मुकदमे में नामजद कुलविंदर सिंह की गिरफ्तारी के लिए 9 अक्तूबर 2019 को गांव देसूजोधा पहुंची थी। तभी लोगों ने पुलिस मुलाजिमों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गोली लगने से ग्रामीण जग्गा सिंह (55) की मौत हो गई, जबकि दूसरी ओर गोली लगने से बठिंडा पुलिस का कांस्टेबल कमलदीप सिंह घायल हो गया। गांववासियों द्वारा की गई पत्थरबाजी और मारपीट में करीब पांच पुलिस मुलाजिम भी घायल हुए थे। लोगों के गुस्से से बचने के लिए पुलिस मुलाजिम कुलविंदर सिंह के घर में कमरों में छिप गए। भीड़ ने पुलिस मुलाजिमों को कमरों से निकाल कर जमीन पर घसीट-घसीट कर पीटा। भड़के गांववासियों ने पुलिस मुलाजिमों की गाड़ी को भी तोड़ दिया और एक पुलिस कर्मचारी को गोली भी लगी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके आधार पर भी आरोपियों की पहचान हुई। डबवाली शहर थाना पुलिस ने घायल पुलिस मुलाजिमों को डबवाली के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। उपचाराधीन पुलिस मुलाजिमों में कमलदीप सिंह, सुखदेव सिंह, जसकरन सिंह, हरजीवन सिंह और गुरतेज सिंह शामिल हैं। सीआईए बठिंडा के सब इंस्पेक्टर हरजीवन सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

20 arrested in attack for punjab police in village desoojodha case- फोटो : Sirsa
विज्ञापन