फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2 girls and a woman went missing under suspicious circumstances

Sirsa News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुईं 2 युवतियां और एक महिला

Fri, 02 May 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 02 May 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
2 girls and a woman went missing under suspicious circumstances
सिरसा। जिले में विभिन्न स्थानों से दो युवतियां व एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है। पहली घटना में गांव कंगनपुर से एक महिला लापता हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पति मनप्रीत सिंह ने बताया है कि उसकी पत्नी 29 अप्रैल को दोपहर करीब ढाई बजे बिना बताए घर से चली गई। घरवालों ने उसकी हर जगह तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सदर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहीं, गांव सिकंदरपुर से एक 20 वर्षीय युवती लापता हो गई है। पुलिस को दी शिकायत में मां फाता देवी ने बताया है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी एक माई को घर से बाहर गई थी। परंतु वापस नहीं लौटी। इसके अलावा सिरसा शहर की सुख सागर कॉलोनी से भी एक 20 वर्षीय युवती लापता हो गई। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया है कि 29 अप्रैल को सारा परिवार रात को खाना खाकर सो गया था। अगले दिन सुबह 7 बजे उठे तो उसकी 20 वर्षीय बेटी अपने बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पिता का कहना है कि उसे शक है कि उसकी बेटी को किसी ने छुपा लिया है। जांच अधिकारी कविता का कहना है कि जल्द ही लापता युवती की तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed