फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2 arrested with heroine

Sirsa News: 45 ग्राम 690 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Wed, 11 Feb 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
2 arrested with heroine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। एंटी नारकोटिक्स सेल स्टाफ डबवाली व चौकी चौटाला पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो आरोपियों को 45 ग्राम 690 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एएनसी स्टाफ प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को गांव पन्नीवाला मोरिकां की एक गली में एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम हरदीप सिंह उर्फ ढोलू निवासी पन्नीवाला मोरिकां बताया। उससे 39 ग्राम 270 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी हरदीप सिंह उर्फ ढोलू के विरुद्ध सदर थाना डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

वहीं एक अन्य मामले में प्रभारी चौकी चौटाला पीएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को एएसआई बेअंत सिंह ने कुलदीप सिंह से 6.420 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी कुलदीप सिंह निवासी चौका हरिहर जिला फिरोजपुर पंजाब हाल चौटाला जिला सिरसा के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed